Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • हाथरस: कोर्ट में फिर आमने-सामने होंगे निर्भया केस के दोनों वकील सीमा और एपी सिंह, जानिए कौन लड़ेगा किसका केस:-
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

हाथरस: कोर्ट में फिर आमने-सामने होंगे निर्भया केस के दोनों वकील सीमा और एपी सिंह, जानिए कौन लड़ेगा किसका केस:-

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
226dd2fa3699254a524926183df09cd66663f8c6f75dc53fb60ec04826adcbe2

निर्भया के दोषियों को फांसी की सजा दिलाने वाली अधिवक्ता सीमा समृद्धि कुशवाहा अब हाथरस में दलित लड़की के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले में पीड़ित परिवार का मुकदमा लड़ेंगी। इसके लिए पीड़ित परिवार ने भी सहमति दे दी है और जरूरी दस्तावेज पर हस्ताक्षर भी कर दिए हैं। वहीं आरोपियों का मुकदमा निर्भया के दोषियों का मुकदमा लड़ने वाले अधिवक्ता एपी सिंह लड़ेंगे।

Hathras case: कोर्ट में फिर आमने-सामने होंगे निर्भया केस के दोनों वकील -  Journal India | DailyHunt

निर्भया मामले से चर्चा में आईं अधिवक्ता सीमा कुशवाहा ने कहा कि वह जल्द ही सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दाखिल कर मुकदमे की सुनवाई दिल्ली स्थानांतरित करने की मांग करेंगी। उन्होंने बताया कि जब तक मामला उत्तर प्रदेश से बाहर नहीं किया जाएगा, हाथरस की बेटी को इंसाफ नहीं मिलेगा। आरोपियों को सजा दिलाने के लिए वह पूरा प्रयास करेंगी। उन्हें पूराी उम्मीद है कि एक दिन हाथरस की बेटी को न्याय मिलेगा और दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिलेगी।

अधिवक्ता सीमा कुशवाहा ने कहा कि निर्भया के मामले में दोषियों को फांसी के तख्त तक पहुंचाने में पुलिस का पूरा सहयोग मिल रहा था, लेकिन इस मामले में पुलिस का रवैया पूरे मामले को लीपापोती करने का है। इसलिए उन्हें पता है कि मामले में आरोपियों का सजा दिलाना आसान नहीं होगा। लेकिन, उनके पास कुछ ऐसे तथ्य व साक्ष्य आएं जो आरोपियों को सजा सुनिश्चि कराने में उनकी मुश्किलों को कम करेंगी।

Know - how the connection of Nirbhaya case and Hathras case is going to  connect

हाथरस आरोपियों का केस लड़ेंगे निर्भया के दोषियों का वकील
हाथरस मामले में दलित लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले में आरोपियों का मुकदमा निर्भया के दोषियों का मुकदमा लड़ने वाले अधिवक्ता एपी सिंह लड़ेंगे। अधिवक्ता सिंह ने कहा है कि आरोपियों के परिवार ने उनसे अपना मुकदमा लड़ने के लिए आग्रह किया है और वह इसके लिए तैयार हैं। इसके अलावा अधिवक्ता सिंह ने कहा है कि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री मानवेंद्र सिंह ने भी उन्हें हाथरस मामले में आरोपियों का मुकदमा लड़ने के लिए नियुक्त किया है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: बिजली कर्मियों के कार्य बहिष्कार का असर : ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, डिप्टी सीएम समेत 36 मंत्री और 150 विधायकों के घर की बत्ती गुल:-
Next: हाथरस : पीड़िता के गांव के पास की सीमाएं अभी सील, भीम आर्मी के अध्यक्ष चंद्रशेखर सहित 400 लोगों पर मुकदमा दर्ज :-

Related Stories

navbharatlive_2026-09-25_nue2b4ac_cm-yogi-round-table-meeting
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

पार्टनर कंट्रीज के प्रतिनिधियों से सीएम योगी ने की राउंड टेबल मीटिंग

Sarvoday Times 6 hours ago 0
FEATURE-IMAGES-6-20
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

यूपी में अब कट्टा उद्योग की जगह डिफेंस कॉरिडोर और वाहन चोरी की जगह वाहन निर्माण: गृह मंत्री

Sarvoday Times 6 hours ago 0
ca9bb3ff572e96e6dfd82b63306f0a401671866887400369_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नई दिल्ली में की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट

Sarvoday Times 7 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.