Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • अलाया एफ ने दुबई में सेलिब्रेट किया बाल ठाकरे के पोते ऐश्वर्य का बर्थडे, स्मिता ठाकरे ने शेयर किया वीडियो:–
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

अलाया एफ ने दुबई में सेलिब्रेट किया बाल ठाकरे के पोते ऐश्वर्य का बर्थडे, स्मिता ठाकरे ने शेयर किया वीडियो:–

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
images

बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा बेदी की बेटी अलाया फर्नीचरवाला ने भले ही अभी एक ही फिल्म में काम किया हो, लेकिन अपनी तस्वीरों की वजह से वह अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। फिलहाल अलाया बाल ठाकरे के पोते ऐश्वर्य ठाकरे से दोस्ती को लेकर चर्चा में आ गई हैं।

Alaya F On Nepotism: "We have to accept that we get the benefit" |  Popdiaries

अलाया और ऐश्वर्य ठाकरे अच्छे दोस्त हैं और इस बात का पता इसी से चलता है कि अलाया ने अपने दोस्त का बर्थडे सेलिब्रेट करने दुबई पहुंची थीं। ऐश्वर्य ठाकरे और उनकी मां स्मिता ठाकरे दोनों ने ही पार्टी के बेहतरीन पलों को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है।

स्मिता ठाकरे द्वारा शेयर किए गए वीडियो में ऐश्वर्य एक रेस्टोरेंट में बैठे केक काटते नज़र आ रहे हैं। हालांकि इस वीडियो ऐश्वर्य के अलावा और कोई नज़र नहीं आ रहा है, लेकिन वीडियो के बीच-बीच में एक लड़की का हाथ जरूर दिख रहा है। स्मिता ने वीडियो शेयर करते हुए अपने कैप्शन में जो लिखा है उससे साफ पता चलता है कि इस पार्टी में अलाया भी शामिल थीं।

https://www.instagram.com/p/CF_wf38JL1f/

स्मिता ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘ऐश्वर्य का जन्मदिन…’ इस के साथ स्मिता ने कई हैशटेग का इस्तेमाल किया जो ये बताने के लिए काफी है कि उनके साथ इस मौके पर अलाया भी मौजूद थीं और ये बर्थडे सेलिब्रेशन दुबई में हुआ है। स्मिता ने हैशटेग में लिखा है, #AaishvaryThackeray #Son #dubai #Play Restaurant #Good music with #alayaf #Fayzal Zarooni #prashitachaudhary #Fun night

बता दें कि ऐश्वर्य ठाकरे जनवरी में अलाया फर्नीचरवाला की डेब्यू फिल्म ‘जवानी जानेमन’ के प्रीमियर पर भी देखे गए थे। इस फिल्म में अलाया के साथ एक्टर सैफ अली खान और एक्ट्रेस तब्बू नजर आए थे। फिल्म में अलाया की एक्टिंग को काफी सराहा गया था।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: मिले जब हम तुम 2 वेब सीरिज के रूप में बनाई जाए : अर्जुन बिजलानी
Next: कुली नंबर 1 की रिलीज को लेकर पापा डेविड धवन के साथ अनबन की खबर पर नाराज हुए वरुण धवन, कही ये बात:-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 1 day ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 1 day ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 day ago 0
| ReviewNews by AF themes.