Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • आईपीएल 2020 में किसी गेंदबाज ने पहली बार फेंका ऐसा ओवर, देखने वाले रह गए हैरान:-
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

आईपीएल 2020 में किसी गेंदबाज ने पहली बार फेंका ऐसा ओवर, देखने वाले रह गए हैरान:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
uio-1582370019

सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज राशिद खान एक बेहतरीन गेंदबाज है। उनके सामने बड़े-बड़े बल्लेबाज ढेर हो जाते हैं। ऐसा ही कुछ गुरुवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में हुआ। जहां इस स्पिनर ने एक ओवर ऐसा फेंका कि, सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं बल्लेबाज भी हैरान रह गए। राशिद के चलते हैदराबाद ने यह मुकाबला 69 रनों से जीत लिया। इस दौरान उन्होंने अपने चार ओवर के स्पेल में 12 रन देकर 3 विकेट लिए। इसमें एक ओवर ऐसा था जिसमें राशिद ने एक भी रन नहीं दिया और दो विकेट भी निकाले। इस आईपीएल सीजन पहली बार है कि किसी गेंदबाज ने मेडन ओवर के साथ दो विकेट लिए हो।

बारिश नहीं बल्कि इस कारण से रद्द हुआ भारत-श्रीलंका टी20, पूर्व क्रिकेटर ने  सुनाई खरी-खरी

राशिद ने बताई सफलता की वजह
राशिद ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, ‘मैं अपने लिए इसे सरल बनाए रखने की पूरी कोशिश कर रहा हूं। मैं खुद पर ज्यादा दबाव नहीं डाल रहा हूं। मैं सिर्फ अपनी गेंदबाजी का आनंद लेता हूं जो मैं अभी तक कर रहा हूं। मुझे महसूस हुआ कि इस विकेट पर सही लंबाई क्या है और मुझे किस तरह से गेंदबाजी करनी चाहिए। बस इसको इंज्वाॅय करता हूं।

 

IPL 2020 SRH Vs KXIP Highlights Rashid Khan Bowling Record Maiden Over With  2 Wickets- Inext Live

इससे पहले, वार्नर ने 40 गेंदों में 52 रन बनाए जबकि बेयरस्टो ने महज 55 गेंदों में 97 रन बनाकर एसआरएच को बड़े लक्ष्य तक पहुंचा दिया। बल्लेबाजी करने के लिए, दोनों ने गेंदबाजी आक्रमण को ध्वस्त कर दिया और पावरप्ले में 58 रन बनाए। वार्नर और बेयरस्टो ने मैच में पहले विकेट के लिए 160 रन की साझेदारी की। राशिद ने आगे कहा, ‘जब आप इस तरह की शुरुआत करते हैं तो बहुत अच्छा होता है। जॉनी बेयरस्टो और डेविड वार्नर दोनों ही शुरुआत देने में सक्षम हैं और उन्होंने अतीत में भारत में भी ऐसा किया है। अब तक, उन्होंने सलामी बल्लेबाज के रूप में और गेंदबाज के रूप में हमारे लिए बहुत अच्छा काम किया है, आप हमेशा बहुत अच्छा महसूस करते हैं जब आपके पास बोर्ड पर इतना बड़ा स्कोर हो। इन विकेटों पर, 200 का पीछा करना काफी कठिन होता है।’ सनराइजर्स हैदराबाद अब रविवार 11 अक्टूबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी।

Post navigation

Previous: डर के बीच जम्मू-कश्मीर में 13000 से ज्यादा खाली पड़े पंच-सरपंचों के होंगे चुनाव:-
Next: केंद्रीय मंत्री व एल जे पी जाए नेता राम विलास पासवान का निधन, राष्ट्रपति व PM सहित नेताओं ने ट्वीट कर जताया दुख:-

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.