Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • और सस्ते हो सकते हैं मकान, आवास की बिक्री 34 प्रतिशत बढ़ी, GDP दर वृद्धि के रास्ते पर:-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

और सस्ते हो सकते हैं मकान, आवास की बिक्री 34 प्रतिशत बढ़ी, GDP दर वृद्धि के रास्ते पर:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
GDP-2

होम लोन देने वाली कंपनी एचडीएफसी के गैरकार्यकारी चेयरमैन दीपक पारेख ने कहा कि बुरा दौर अब पीछे निकल रहा है और विभिन्न क्षेत्रों में मांग में आ रही तेजी को देखते हुए भारत का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) दर चौथी तिमाही में वृद्धि के रास्ते पर पहुंच जाएगी।

RBI's record bonanza to govt just 'band-aid', says JP Morgan economist  after Q1 GDP debacle - The Financial Express

कनाडा-भारत व्यापार परिषद द्वारा डिजिटल तरीके से आयोजित सम्मेलन में उन्होंने कहा कि उच्च आवृत्ति के आंकड़े (पीएमआई, व्यापार, बिजली खपत आंकड़े आदि) में माह-दर-माह आधार पर सुधार हो रहा है। अभी काफी कुछ की जरूरत है लेकिन इतना कहा जा सकता है कि बुरा दौर समाप्त हो गया है।

पारेख ने उदाहरण देते हुए कहा कि टोल संग्रह कोविड-19 पूर्व के स्तर के 88 प्रतिशत पर पहुंच गया है, ई-वे बिल बढ़ रहे हैं और बिजली खपत बेहतर हुई है। उन्होंने कहा कि इस तिमाही में आवास की बिक्री 34 प्रतिशत बढ़ी है। लोग अपार्टमेंट में बने-बनाए मकान खरीद रहे हैं।

UPAVP MAJHOLA YOJNA-4, MORADABAD ::

पारेख ने कहा कि कृषि क्षेत्र की स्थिति काफी अच्छी है और इस साल रिकॉर्ड 30 करोड़ टन खाद्यान्न उत्पादन का अनुमान है। वृद्धि परिदृश्य के बारे में उन्होंने कहा कि पहली तिमाही में 24 प्रतिशत की गिरावट आई लेकिन मैं उसको लेकर चिंतित नहीं हूं, क्योंकि उस दौरान तिमाही में काफी दिनों तक देश में पूरी तरह से ‘लॉकडाउन’ था।

पारेख ने कहा कि सितंबर में समाप्त दूसरी तिमाही में आर्थिक वृद्धि में 5 प्रतिशत की गिरावट आने का अनुमान है। लेकिन अंतिम तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर सकारात्मक दायरे में होगी। मैं भारत की संभावना और क्षमता को लेकर पूरी तरह से आशावादी हूं। उन्होंने कहा कि भारत घरेलू खपत आधारित अर्थव्यवस्था है और आने वाले महीनों में मांग बढ़ेगी।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: क्या होती है टीआरपी कैसे पता चलता है कितने दर्शकों ने देखा कार्यक्रम:-
Next: 2 साल में बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन का लक्ष्य, रिफ्रेंस डॉट कॉम ने पेश किया मार्केटप्लेस:-

Related Stories

48c3cef4cad701b5738e3456d604589c1746969225800487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सत्य और असत्य के बीच सोशल मीडिया ने खड़ा कर दिया अर्धसत्य का संकट: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 22 hours ago 0
images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 3 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 3 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.