Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • 2 साल में बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन का लक्ष्य, रिफ्रेंस डॉट कॉम ने पेश किया मार्केटप्लेस:-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

2 साल में बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन का लक्ष्य, रिफ्रेंस डॉट कॉम ने पेश किया मार्केटप्लेस:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
500_F_189571254_niFRhIEOMfb2j16LiBElTFXBWQnrnWuR

बेंगलुरु की स्टार्टअप कंपनी रिफ्रेंस डॉट कॉम ने डिजाइनर, फोटोग्राफर, सोशल मीडिया मार्केटिंग जैसे फ्रीलांसर के लिए एक मार्केटप्लेस की शुरुआत की है। कंपनी का इसके माध्यम से 2022 के अंत तक इस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन का लक्ष्य है।

Jobs Finder Logo Template Design Vector, Emblem, Design Concept, Creative  Symbol, Icon - Buy this stock vector and explore similar vectors at Adobe  Stock | Adobe Stock
कंपनी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि यह मार्केटप्लेस सॉफ्टवेयर डेवलपरों, कंटेंट राइटिंग, डिजाइनिंग, वेबसाइट डिजाइनर, फोटोग्राफर, सोशल मीडिया मार्केटिंग पेशेवर के क्षेत्र में फ्रीलांस सेवा देने वाले पेशेवरों की मदद करेगा।कंपनी का दावा है कि उसके मंच पर पहले से 50,000 फ्रीलांसर और एजेंसियां पंजीकृत हैं। उसने 2022 तक देशभर में इस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर रोजगार पैदा करने का लक्ष्य रखा है।

ऐमज़ॉन ने किया 1 लाख से अधिक अस्थाई रोजगारों का सृजन
कंपनी के संस्थापक नमन सरावगी ने कहा कि कोविड-19 से उपजी परिस्थितियों को देखते हुए कंपनी ने इस दिशा में कदम उठाया। इस अनिश्चितताभरे माहौल में बड़ी कंपनियों के पूरे समय के लिए पेशेवरों को काम पर रखने को लेकर संदेह है।

उन्होंने कहा कि एक अध्ययन के मुताबिक देश में 2022 तक 2.5 करोड़ बिना नियमित नौकरी के मुक्त रूप से सेवाएं देने का अनुमान है। कंपनी ने इस मंच के लिए पेटीएम के विजय शेखर शर्मा और शादी डॉट कॉम के अनुपम मित्तल से कोष भी जुटाया है।

Post navigation

Previous: और सस्ते हो सकते हैं मकान, आवास की बिक्री 34 प्रतिशत बढ़ी, GDP दर वृद्धि के रास्ते पर:-
Next: कोरोना काल में भारी पड़ सकती हैं सर्दियां, करनी होंगी ये तैयारियां:-

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.