Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • आसमान में लहराया तिरंगा, किया कोरोना फ्रंटलाइन वॉरियर्स का सम्मान:-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

आसमान में लहराया तिरंगा, किया कोरोना फ्रंटलाइन वॉरियर्स का सम्मान:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
551743-jaipur

पूरी दुनिया इस समय खतरनाक कोरोनावायरस से जंग लड़ रही है। इस मुश्किल समय में भी कुछ लोग अपने अपने तरह से लोगों का हौसला बढ़ा रहे हैं, उनमें उत्साह का संचार कर रहे हैं।

Indian army to do flypast to salute corona warriors today | कोरोना वॉरियर्स  के सम्मान में सेना का फ्लाई पास्ट शुरू, देशभर से आ रहीं खूबसूरत तस्वीरें |  Hindi News, देश

ऐसे संकट भरे समय में भारत में कुछ व्यक्तियों, हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स, सरकारी अधिकारियों और सामाजिक संगठनों ने दूसरों की मदद करने और उन्हें बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल दी है।
डॉक्टर, नर्स, मेडिकल सपोर्ट स्टाफ, पुलिसकर्मी, समाजसेवी और चैरिटी संगठनों ने इस जंग में अपनी जान की भी परवाह नहीं की। ऐसे ही लोगों का कोरोना फ्रंटलाइन वॉरियर्स का प्रतिकात्मक रूप से सम्मान करते हुए राशिद खान ने आसमान में तिरंगा लहराया।

गुजरात में जन्मेंं और दुबई में रह रहे 29 साल के उद्यमी मोहम्मद राशिद खान इन फ्रंटलाइन वॉरियर्स के प्रति सहानुभूति रखते हैं। वे कहते हैं कि असली नायक वे हैं जिन्होंने बिना एक सेकंड की देरी किए देश की निस्वार्थ सेवा की और अपने जीवन या परिवार के बारे में नहीं सोचा। मैं वास्तव में उस तरह की सेवा और बलिदान के लिए ऋणी हूं जो उन्होंने पिछले महीनों में दी है।

आसमान में लहराया तिरंगा, किया कोरोना फ्रंटलाइन वॉरियर्स का सम्मान

यह अभूतपूर्व समय हेल्थकेयर वर्कर्स, विशेषरूप से डॉक्टरों के लिए, बेहद चुनौतीपूर्ण रहा है। उन्होंने अतिरिक्त मेहनतकर जीवन बचाने के लिए अपना बेस्ट दिया है। इन बहादुर फ्रंटलाइन वॉरियर्स के सम्मान और साथी भारतीयों के प्रति उनके योगदान के प्रतीक के रूप में उन्होंने दुबई के पामड्रॉपजोन में उच्चतम संभव ऊंचाई से भारतीय ध्वज को लहराया है जो अपने आप में प्रशंसा के लायक है।
राशिद कहते हैं कि मैं उन सभी के लिए अपना प्यार और सम्मान दिखाना चाहता था जिन्होंने बहादुरी से लड़ाई लड़ी है और अपना जीवन समर्पित किया है। संकट के समय साथी समुदाय के सदस्यों के कल्याण के लिए काम करनेवाले लोगों को सलामी देने के लिए भारतीय ध्वजको लहराने से बेहतर और क्या हो सकता था। मैं इस जेश्चर के जरिए अपने प्यार और सम्मान को प्रकट करने पर बेहद गर्व महसूस कर रहा हूं। हम जितना सम्मान करते हैं, वह इन रियल-लाइफ सुपरहीरो के कामों के सामने कम पड़ता है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: राहुल का बड़ा हमला, सैनिकों के लिए खरीदी नॉन-बुलेट प्रूफ गाड़ियां, मोदी के लिए महंगा जहाज:-
Next: बदल गया रेलवे रिजर्वेशन का नियम, यात्रियों को अब इस बात का रखना होगा ध्यान

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 2 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.