Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • चाचा गिड़गिड़ाता रहा, रहम की भीख मांगता रहा; पर ‘खूनी दरिंदों’ को नहीं आई दया:-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

चाचा गिड़गिड़ाता रहा, रहम की भीख मांगता रहा; पर ‘खूनी दरिंदों’ को नहीं आई दया:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (5)

देश की राजधानी दिल्ली के आदर्श नगर में 18 साल के लड़के को दूसरे धर्म की लड़की से प्यार करना भारी पड़ा और लड़की के घरवालों ने पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी. मृतक की पहचान आदर्श नगर इलाके की मूलचंद कॉलोनी के रहने वाले राहुल के रूप में हुई है, जो जहांगीरपुरी के रहने वाली लड़की से प्यार करता था. जब लड़की के घरवालों को पता चला तो उन्होंने लड़के को धोखे से बुलाकर बुरी तरह पिटाई की, जिसके बाद उसकी मौत हो गई|

Family members of girl kill 18-year-old youth in Delhi | चाचा गिड़गिड़ाता  रहा, रहम की भीख मांगता रहा; पर 'खूनी दरिंदों' को नहीं आई दया | Hindi News,  crime

मृतक राहुल के चाचा धर्मपाल वारदात के चश्मदीद हैं

मृतक राहुल के चाचा मामले के चश्मदीद हैं. उन्होंने भतीजे की जान बचाने के लिए आरोपियों के आगे हाथ जोड़े, पांव पकड़े और जान बख्शने की गुहार लगाई, पर हत्यारों को दया नहीं आई. उन्होंने बताया कि जब वह मौके पर पहुंचे तब तक लड़की के भाई, मामा और अन्य रिश्तेदार उनके भतीजे राहुल को पीट-पीटकर सड़क पर गिरा चुके थे. उन्होंने मौके पर पहुंचकर आरोपियों के आगे हाथ जोड़े पांव पकड़े और भतीजे की जान बख्शने की गुहार लगाई|

ट्यूशन के बहाने फोन कर बुलाया, फिर कर दी हत्या

मृतक के परिजनों का आरोप है कि राहुल की एक लड़की से दोस्ती थी, लेकिन लड़की का परिवार राहुल को पसंद नहीं करता था क्योंकि वो दूसरे धर्म से था. तभी लड़की के परिवार वालों ने राहुल की हत्या की साजिश को रच रहे थे. परिजनों ने बताया कि लड़की के घरवालों ने राहुल को बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने के बहाने फोन कर घर बुलाया और जैसे ही घर से कुछ दूरी पर पहुंचा तो घात लगाए आरोपियों ने उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी|

पुलिस ने बताया कि 7 अक्टूबर को बाबू जगजीवन राम अस्पताल से एक शख्स की मौत की सूचना पुलिस को मिली और मृतक की पहचान राहुल के रूप में हुई. बॉडी पर बाहरी चोट नहीं दिख रही थी, लेकिन जब उसका पोस्टमार्टम हुआ तो पता चला कि उसकी Spleen में गहरी चोट है, जिससे उसकी मौत हुई|

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: पुजारी को जिंदा जलाने के मामले में भाजपा ने बढ़ाई सक्रियता, गहलोत सरकार को घेरने के लिए बनाया ये प्लान राजस्थान :-
Next: इस बार दुर्गा पूजा में थीम पंडाल बनाने पर बैन, पब्लिक प्लेस पर रावण दहन भी नहीं, जानें क्या है नीतीश सरकार की गाइडलाइंस:-

Related Stories

48c3cef4cad701b5738e3456d604589c1746969225800487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सत्य और असत्य के बीच सोशल मीडिया ने खड़ा कर दिया अर्धसत्य का संकट: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 1 day ago 0
images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 3 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 3 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.