Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में, कुछ दिनों में सुधार की संभावना:-
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में, कुछ दिनों में सुधार की संभावना:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (8)

दिल्ली की वायु गुणवत्ता रविवार सुबह ‘खराब’ श्रेणी में रही और हवा के रुख में बदलाव के चलते आगामी कुछ दिनों में इसमें थोड़ा सुधार होने की संभावना है। पूर्वाह्न साढ़े 10 बजे शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 218 रहा, जबकि जहांगीरपुरी का सूचकांक 283 रहा, जहां पूरी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर सबसे अधिक रहा है। इससे पहले शनिवार को 24 घंटे का औसत एक्यूआई 221 रहा था, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है।
गौरतलब है कि 0 से 50 तक के एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ माना जाता है। वायु गुणवत्ता पर नजर रखने वाली पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की एजेंसी ‘सफर’ ने कहा कि सोमवार तक एक्यूआई के ‘मध्यम’ श्रेणी में पहुंचने की संभावना है।

दिल्ली की वायु गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में - delhi s air quality in poor  category

एजेंसी ने कहा कि पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में पराली जलाए जाने की खबरें मिली हैं, जिससे रविवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता प्रभावित होने की संभावना है। एजेंसी ने कहा कि हवा का रुख बदलकर पूर्व की ओर होगा और इससे पराली जलाए जाने का प्रभाव कम हो जाएगा।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: अमिताभ बच्चन ने बर्थडे पर दुनियाभर के फैन्स को यूं कहा थैंक्यू, जमकर वायरल हो रहा पोस्ट:-
Next: कोरोना काल में संशय में ‘सरकार’, किस राज्य में कब खुलेंगे स्कूल:-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 2 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.