Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • राकेश रौशन पर गोलियां चलाने वाला आरोपी फिर गिरफ्तार, पेरोल लेकर हो गया था फरार:-
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

राकेश रौशन पर गोलियां चलाने वाला आरोपी फिर गिरफ्तार, पेरोल लेकर हो गया था फरार:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
aa-Cover-48urotpucjbhifreo3008jh7r0-20161218230033.Medi

बॉलीवुड फिल्ममेकर राकेश रोशन पर साल 2000 में हुए हमले में आरोपी शख्स को ठाणे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, राकेश रोशन पर हमला करने का आरोपी तीन महीने पहले पेरोल से फरार हो गया था, जिसे फिर से पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। पुलिस ने जानकारी दी है कि आरोपी और शार्ट शूटर सुनील विश्वनाथ गायकवाड़ को गिरफ्तार किया गया है।

सुनील, कथित तौर पर एक कुख्यात अपराधी और शार्पशूटर है। पुलिस ने बताया कि गायकवाड़ को शुक्रवार रात कलवा में पारसिक सर्कल इलाके से गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि जनवरी 2000 में मुंबई के सांताक्रूज स्थित राकेश रोशन के ऑफिस के बाहर उन पर 6 राउंड गोलियां चलाई गई थी, जिसमें दो गोलियां उनको लगी भी थी। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में सुनील गायकवाड को गिरफ्तार किया था।

Rakesh Roshan may launch Rajesh Roshan's daughter

कौन है सुनील गायकवाड़?

रिपोर्ट्स के अनुसार, सुनील पर 11 मर्डर और 7 अटेम्ट टू मर्डर के केस दर्ज है। आरोपी कई मामलों में सजा काट चुका है और राकेश रोशन पर हुए हमले में सुनील का ही नाम सामने आया था। बताया जा रहा है कि वो उम्रकैद की सजा मिलने के बाद जैले में बंद था, लेकिन 26 जून को वह पेरोल पर बाहर गया था और पेरोल खत्म होने के बाद भी जेल नहीं लौटा और फरार हो गया। इसके बाद अब पुलिस ने सुनील को फिर से गिरफ्तार किया है।

कहा जाता है कि साल 2000 में राकेश रोशन ने अपने बेटे रितिक को फिल्म कहो ना प्यार है से लॉन्च किया था और वो काफी हिट भी हुई थी। इसके बाद उन्हें फिल्म के शेयर को लेकर धमकियां मिल रही थी। इसके बाद 21 जनवरी को उनपर हमला हुआ और उन्हें दो गोलियां भी लगी थीं। एक गोली उनके कंधे पर लगी। वहीं, दूसरी गोली उनके सीने में लगी थी। इस वक्त उनके ड्राइवर की सूझ-बूझ की वजह से उनकी जान बच गई थी।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: 108MP मेन कैमरे के साथ Redmi Note 10 स्मार्टफोन हुआ स्पॉट, इस माह हो सकती है लॉन्चिंग:-
Next: प्रिय प्रकाश वर्रिएर लहंगा पहन लाल इश्क गाने पर झमती नजर आईं जबरदस्त अंदाज देखिये:-

Related Stories

48c3cef4cad701b5738e3456d604589c1746969225800487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सत्य और असत्य के बीच सोशल मीडिया ने खड़ा कर दिया अर्धसत्य का संकट: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 21 hours ago 0
images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 3 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 3 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.