Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • जब दादी ने जीतू पटवारी को दिखाया आईना,किरकिरी पर सिंधिया ने कसा तंज:-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

जब दादी ने जीतू पटवारी को दिखाया आईना,किरकिरी पर सिंधिया ने कसा तंज:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
1602481812-359
मध्यप्रदेश के उपचुनाव में कांग्रेस पंद्रह महीने के कमलनाथ सरकार के कामकाज को लेकर जनता के बीच में उतरी है। कांग्रेस के नेता उपचुनाव में जोर-शोर से कमलनाथ सरकार की पंद्रह ‌महीने की उपलब्धियों को लोगों के बीच गिना रहे हैं लेकिन रविवार को कांग्रेस का यह दांव उल्टा पड़ गया।
रविवार को इंदौर के सांवेर में कमलनाथ सरकार में मंत्री रहे जीतू पटवारी उस समय खासी किरकिरी हो गई जब वह एक बुजुर्ग ‌महिला से‌ मीडिया के‌‌ सामने पूछा कि कमलनाथ सरकार में क्या‌ ‌कमियां थी, इस पर बुजुर्ग ‌महिला ने एक झटके‌‌ में कह दिया‌ कि बहुत सारी कमियां‌ थी।
जब दादी ने जीतू पटवारी को दिखाया आईना,किरकिरी पर सिंधिया ने कसा तंज

महिला के इस बयान के बाद जीतू पटवारी असहज हो गए और बात को संभालते हुए नजर आए। इसके बाद जीतू पटवारी ने फिर जो देकर पूछा कि कमलनाथ सरकार में क्या कमियां थी इस पर महिला ने कहा कि बहुत सी कमियां थी अब याद नहीं है। इसके बाद जीतू पटवारी ने सांवेर से चुनाव लड़ रहे तुलसी सिलावट का मुद्दा उठाते हुए कहा कि वह चलते चुनाव में बिक गए इस पर वह क्या कहेंगे। इस पर भी महिला ने कहा कि अच्छा हुआ।

https://twitter.com/JM_Scindia
वहीं जीतू पटवारी के इस वायरल वीडियो पर अब ज्योतिरादित्य सिंधिया ने तंज कसते हुए कहा कि सत्येमव जयते सत्य परेशान हो सकता है,पराजित नहीं। वहीं मध्यप्रदेश सरकार के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने शायराना अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि अच्छा है कि कांग्रेस नेता जनता से पूछ नहीं, नहीं तो प्याज की परतों की तरह उभरती जाएगी और कांग्रेस को जनता से पूछना ही नहीं चाहिए नहीं तो जनता ऐसे ही जवाब देगी।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: क्या मोदी सरकार प्रधानमंत्री जन सम्मान योजना के तहत आपके खाते में डाल रही 90 हजार रुपए:-
Next: भिवंडी में मरने वालों की संख्या 10 हुई, रात 3.30 बजे ढह गई थी बिल्डिंग:-

Related Stories

48c3cef4cad701b5738e3456d604589c1746969225800487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सत्य और असत्य के बीच सोशल मीडिया ने खड़ा कर दिया अर्धसत्य का संकट: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 2 hours ago 0
images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 2 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.