Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • भिवंडी में मरने वालों की संख्या 10 हुई, रात 3.30 बजे ढह गई थी बिल्डिंग:-
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

भिवंडी में मरने वालों की संख्या 10 हुई, रात 3.30 बजे ढह गई थी बिल्डिंग:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (1)

महाराष्ट्र के भिवंडी में बीती रात भीषण हादसा हो गया। यहां के पटेल नगर में तीन मंजिला इमारत ढह गई। हादसे में मरने वालों का आंकड़ा 10 पहुंच गया है। कई लोग अब भी दबे हैं। राहत तथा बचाव कार्य जारी है। हादसा रात करीब 3.30 बजे हुआ, जब लोग गहरी नींद में थे। यह इमारत 1984 में बनी थी और कुल 21 फ्लेट में परिवार रहते थे। राहत तथा बचाव कार्य जारी है। अब तक 20 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है, जिनमें एक पांच साल का बच्चा भी शामिल है। फायर ब्रिगेड के साथ ही एनडीआरएफ की टीम में बचाव कार्य में जुटी है।

National News | India News | Breaking News First Verdict Media

एनडीआरएफ के महानिदेशक सत्य नारायण प्रधान ने ट्वीट किया कि विशेष उपकरण और स्निफर डॉग से लैस टीम राहत कार्य में जुटी है। अभी भी 20-25 लोग फंसे हुए हैं, जिनको बचाने की कोशिश कर रही है। इमारत के अंदर लगभग 20 परिवार रह रहे थे। बिल्डिंग 40 साल पुरानी है।

Multistoreyed building collapsed in Raigad Maharashtra evacuated 15 people  from debris 200 feared trapped

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना में दुख जताया है। राष्ट्रपति ने अपने ट्वीट में लिखा, महाराष्ट्र के भिवंडी इलाके में इमारत गिरने की घटना में जानमाल का नुकसान काफी दुखद है। दुख की इस घड़ी में पीड़ितों के प्रति संवेदना व्‍यक्‍त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

वहीं पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, बचाव अभियान चल रहा है और प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: जब दादी ने जीतू पटवारी को दिखाया आईना,किरकिरी पर सिंधिया ने कसा तंज:-
Next: पीएम मोदी ने की स्वामित्व योजना की शुरुआत, खत्म होंगे विवाद, आसानी से मिलेगा लोन, जानिए अन्य फायदे:-

Related Stories

48c3cef4cad701b5738e3456d604589c1746969225800487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सत्य और असत्य के बीच सोशल मीडिया ने खड़ा कर दिया अर्धसत्य का संकट: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 3 hours ago 0
images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 2 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.