Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • घर से युवती का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार, सियासत भी तेज:-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

घर से युवती का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार, सियासत भी तेज:-

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
rape011-27-1599122921-450896-khaskhabar

रात में घरेलू काम निबटा रही युवती का घर से अपहरण कर तीन आरोपितों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की घटना से जिले में सियासत शुरू हो गई है। भाजपा के नेता पूर्व मंत्री गणेश राम भगत और राष्ट्रीय अनुसूचित जनजातिय आयोग के पूर्व अध्यक्ष नंदकुमार साय ने जिले में दुष्कर्म की हो रही सिलसिलेवार घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए इसे पुलिस प्रशासन की विफलता बताया है।

वहीं एसपी बालाजी राव ने इस मामले में शामिल एक आरोपित को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी दी है। घटना जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र की है। पीड़िता के स्वजनों के मुताबिक 24 वर्षिय पीड़ित युवती शुक्रवार की रात को घर पर ही थी। रात तकरीबन 8 बजे घर में सब लोग गहरी नींद में सो गए थे,वहीं पीड़िता घरेलू काम को निबटा रही थी। इसी बीच वह अचानक घर से गायब हो गई। पीड़िता को घर में ना देख कर,पड़ोसियों की मदद से स्वजनों ने घर,बस्ती और आसपास में उसे तलाश करने की कोशिश की। लेकिन वे सफल नहीं हो सके।

यूपी के बरेली में नाबालिग का अपहरण कर 4 युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म -  INA NEWS Agancy

शनिवार की सुबह कुछ ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि पीड़िता गांव के बाहर एक खेत में बेहोश पड़ी हुई है। मौके पर पहुंचने कर स्वजनों ने देखा कि पीड़िता के मुंह पर कपड़ा बंधा हुआ था और वह कमर तक पानी में डुबी हुई थी। बदहवास स्वजन आनन फानन में पीड़िता को इलाज के लिए लेकर कुनकुरी के हालीक्रास अस्पलात पहुंचे और घटना की सूचना कुनकुरी पुलिस को दिया।

कुनकुरी अस्पताल में दिन भर इलाज करने के बाद,हालीक्रास के चिकित्सकों ने पीड़िता को बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है। पुलिस संरक्षण में एंबुलेंस से पीड़िता को रात 9 बजे जिला चिकित्सालय के आपातकालिन वार्ड में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

जिले में तेज हुई सियासत

सामूहिक दुष्कर्म के इस मामले का मामला उजागर होते ही जिले में सियासत तेज हो गई है। प्रदेश के पूर्व मंत्री गणेश राम भगत,पीड़िता के गांव रात को ही पहुंच गए,वहीं राष्ट्रीय अनुसूचित जनजातिय आयोग के पूर्व अध्यक्ष नंदकुमार साय पीड़िता से मिलने जशपुर पहुंचे। पीड़िता और उसके स्वजनों से मुलाकात कर,घटनाक्रम की जानकारी लेने के बाद उन्होनें दुष्कर्म की लगातार हो रही घटनाओं पर चिंता जाहिर किया और इसके लिए सीधे तौर पर पुलिस प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए,मामले में कठोर कार्रवाई की मांग की। उन्होनें कहा कि इस मामले में शामिल आरोपितों को ऐसी सजा मिलनी चाहिए,जिससे अपराधियों भविष्य में इस तरह की हरकत ना कर पाए।

शाहजहांपुर: रात में घर में घुसकर युवती का अपहरण, तीन दिन तक बंधक बनाकर किया  गैंगरेप - A Case has been Registered Against Three People for Gang Rape in  Shahjahanpur - Jansatta

दुष्कर्म की पुष्टि नहीं — एसपी

कुनकुरी के इस पूरे मामले में नईदुनिया से चर्चा करते हुए एसपी बालाजी राव ने बताया कि मामला सामने ही कुनकुरी थाना में तीन आरोपितों के खिलाफ धारा 366,367 के तहत अपराध पंजिबद्व कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि अभी पीड़िता से दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। उसे इलाज लिए जिला चिकित्सालय लाया गया है। ​पुष्टि होने के बाद मामले में धारा जोड़ा जाएगा।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: पिता के घर में रहने के लिए बेटी को हर महीने देना होगा 10,000 रुपए व्यवसाय शुल्क, पढ़िए हाई कोर्ट का फैसला:-
Next: छोटे पैकेज और हाइजीन के साथ तैयार कैटर्स:-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 2 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.