Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • केजरीवाल सरकार ने प्रदुषण के खिलाफ छेड़ी जंग, घर-घर बाटेंगे मास्क
  • देश
  • राजनीति
  • राज्य

केजरीवाल सरकार ने प्रदुषण के खिलाफ छेड़ी जंग, घर-घर बाटेंगे मास्क

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
arvind kejriwal

arvind kejriwal

 

दिल्ली सरकार ने बढ़ते प्रदूषण से निपटने के लिए घर-घर तक मास्क पहुंचाने की योजना बनाई है। इसी योजना के तहत आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्कूली बच्चों को मास्क बांटे। इसके बाद उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार ने क्या कदम उठाए हैं जिससे दिल्ली का प्रदूषण 25 प्रतिशत तक कम हो गया है। उन्होंने बताया कि पहले दिल्ली में लाइट जाती थी लेकिन अब लाइट न जाने से दिल्ली से जनरेटर गायब हो गए हैं। जनरेटर न चलने से भी दिल्ली की हवा में सुधार हुआ है। वह आगे बोले कि दिल्ली सरकार ने बाहर से आने वाली ट्रकों को भी दिल्ली के बाहर-बाहर से निकालने का काम किया जिससे दिल्ली की हवा में प्रदूषण कम हुआ।

 

दिल्ली में प्रदूषण में बढ़ोतरी के लिए केजरीवाल ने एक बार फिर पराली को जिम्मेदार ठहराया। बच्चों को ये भी बताया कि कैसे पराली का धुआं दिल्ली में प्रदूषण बढ़ाता है। इसलिए उन्होंने बच्चों से आग्रह किया कि वो खट्टर अंकल और अमरिंदर अंकल को चिट्ठी लिखकर पराली न जलाने के लिए विनती करें। इसके तहत सरकार दिल्ली के सभी निजी व सरकारी स्कूलों में आज मास्क बांटेगी। यह अभियान एक हफ्ते तक चलेगा, 50 लाख मास्क बांटे जाएंगे।

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि बच्चों को N95 मास्क बांटे जाएंगे। बच्चों को पूरी किट दी जाएगी, जिसमें N95 वाले दो मास्क होंगे, जिसमें से अच्छी गुणवत्ता का मास्क बच्चों को दिया जाएगा। केजरीवाल ने बताया कि वह भी बच्चों को मास्क बांटेंगे। केजरीवाल ने कहा, ‘एक नवंबर से हम निजी व सरकारी स्कूलों में मास्क बांटना शुरू कर देंगे, एक हफ्ते तक स्कूलों के जरिए हम घर-घर तक मास्क पहुंचा देंगे।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: महिला की हवस की आग बुझने के बाद नहीं दिए पैसे तो कर डाला ये काम,पुलिस भी रह गई हैरान…
Next: आम आदमी को लगा झटका, गैस सिलिंडर के दामों में फिर इज़ाफ़ा

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 18 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 18 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 18 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.