Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सीनियर्स के फैसले के बाद कौन सा कंटेस्टेंट होगा घर के बाहर, बिग्ग बॉस 14 :-
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

सीनियर्स के फैसले के बाद कौन सा कंटेस्टेंट होगा घर के बाहर, बिग्ग बॉस 14 :-

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
jpg

बिग बॉस 14 में इस साल काफी धमाल होता दिख रहा है. सीनियर्स की एंट्री से शो का सीन पहले ही पलट चुका है. हर जगह सीनियर्स की दादागीरी होती दिख रही है. यही नहीं, घरवालों के खाने से लेकर सोने तक पर सीनियर्स का राज है. ऐसे में फ्रेशर सीनियर्स सिद्धार्थ शुक्ला गौहर खान और हिना खान से काफी परेशान लग रहे हैं. शो के पहले वीकेंड के वार में सलमान खान भी कंटेस्टेंट्स पर बरसते नजर आए. इस बीच शो से कौन सा कंटेस्टेंट बाहर होगा, इसका फैसला भी सीनियर्स के ऊपर छोड़ दिया गया. जिस पर सीनियर्स ने अपना फैसला सुना भी दिया है|

Bigg Boss 14 contestant Sara Gurpal: All you need to know about the Punjabi  kudi - Times of India

सीनियर्स के फैसले के मुताबिक, इस बार सारा गुरपाल वह कंटेस्टेंट होंगी, जो घर से बेघर होंगी. इस बात की जानकारी बिग बॉस के फैन पेज ने शेयर की है. दरअसल, बीते वीकेंड के वार में कोई भी कंटेस्टेंट घर से बाहर नहीं गया है. जिसके बाद बिग बॉस ने सीनियर्स पर ये फैसला छोड़ दिया. जिस पर सीनियर्स ने पंजाबी सिंगर सारा गुरपाल का नाम तय किया. हालांकि, अभी तक इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है|

Bigg Boss 14, Day 2, Live Updates:

बता दें, इस बार बिग बॉस का सीजन बाकी के सीजंस से अलग है. कोरोना काल के बीच जहां शो की शुरुआत हुई, वहीं कंटेस्टेंट्स के अलावा इस बार पिछले सीजंस के तीन सीनियर्स की भी एंट्री हुई है. जिसमें सिद्धार्थ शुक्ला, गौहर खान और हिना खान शामिल हैं. हालांकि, सीनियर्स की एंट्री से ज्यादा कंटेस्टेंट परेशान लग रहे हैं. क्योंकि उन्हें लगता है कि ये तीनों अपनी मनमानी कर रहे हैं और लोगों का ध्यान अपनी ओर ही खींच रहे हैं. लेकिन जैसे जैसे शो आगे बढ़ने लगा कंटेस्टेंट का कैरेक्टर धीरे धीरे सामने आने लगा है|

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: इरा के वीडियो पर कंगना रनौत ने तोड़ी चुप्‍पी, आमिर-रीना के तलाक को बताया डिप्रेशन का कारण:-
Next: मुंबई में पावर कट से ट्विटर पर आई मीम्स की बाढ़, अमिताभ बच्चन ने कहा- ‘शांति बनाए रखें:-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 2 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.