Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • अनीता हसनंदानी 39 की उम्र में बनने वाली हैं मां, बोलीं- उम्र तो बस एक नंबर है:-
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

अनीता हसनंदानी 39 की उम्र में बनने वाली हैं मां, बोलीं- उम्र तो बस एक नंबर है:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
anita-1602337012

नागिन फेम अनीता हसनंदानी इन दिनों प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं। 39 की उम्र में मां बनने को लेकर अनीता ने हाल ही में अपनी राय दी है। उन्होंने बताया कि उम्र तो सिर्फ एक नंबर है और इससे उन्हें फर्क नहीं पड़ता है। अनीता का यह भी कहना है कि लोगों ने उन्हें कहा था कि इस उम्र में मां बनने पर दिक्कतें होती हैं, लेकिन एक्ट्रेस का कहना है कि जो नसीब में होता है वो हो ही जाता है।

kavya - TV9 Bharatvarsh

दरअसल, ई टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में अनीता ने इस उम्र में प्रेग्नेंट होने को लेकर कहा, ‘मेरे दिमाग में कभी उम्र को लेकर को बात नहीं आई। कई लोगों ने मुझसे कहा कि यह बहुत ही मुश्किल होगा। लेकिन जैसे ही मैंने नैचुरल तरीके से कन्सीव किया तो मुझे एहसास हुआ कि उम्र तो बस एक नंबर है।’

अनीता ने बताया, ‘आपको बस मेंटली और फिजिकली फिट होना चाहिए। जो नसीब में लिखा होता है, वो तो होता ही है। आज मैं और रोहित मेंटली और आर्थिक रूप से सेटल हैं इसलिए हम बच्चे के लिए तैयार हो गए।’

अनीता ने आगे कहा, ‘फिलहाल कोविड की सिचुएशन काफी सीरियस है, लेकिन भगवान ने अगर आपके लिए कुछ प्लान किया है तो सब अच्छा ही होगा। बस आप शांत रहें और सब आसानी से हो जाता है।’

इससे पहले एक इंटरव्यू में अनीता से पूछा गया कि आपको और रोहित को कैसे लगा कि ये परफेक्ट टाइम है पैरेंट्स बनने का? अनीता ने कहा, ‘सच कहूं तो हम इसके प्लान कर ही रहे थे। हमने इस साल के शुरुआत से ही पता था कि 2020 ही सही समय है और मुझे लगता है कि ये सब सही समय पर हुआ। भगवान ने सब बहुत ही खूबसूरती से प्लान किया।

39 साल की उम्र में माँ बनने पर अनीता हसनंदानी ने कही यह बात | News Track  Live, NewsTrack Hindi 1
अनीता से पूछा कि इस खबर को सुनने के बाद उनके परिवार का कैसा रिएक्शन था? अनीता ने कहा, ‘वे सभी इमोशनल हो गए और साथ ही खुश भी। उनके मिक्स इमोशन्स थे, लेकिन खुश ज्यादा थे।’

अनीता ने आगे कहा, ‘एक नई शुरुआत होने वाली है। हमें बहुत कुछ करना है। अभी तो बस शुरुआत है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर बहू ऐश्वर्या राय ने दी बधाई, पोती आराध्या ने दिया स्पेशल मैसेज:-
Next: माही विज दोबारा बनना चाहती हैं मां , फैन्स से कहा- प्लीज पति को मनाएं, मैं बोर हो रही हूं:-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 1 day ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 1 day ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 day ago 0
| ReviewNews by AF themes.