Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बिहार चुनाव: 9 बागी नेताओं पर गिरी गाज, भाजपा से 6 साल के लिए निष्कासित:-
  • Uncategorized
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

बिहार चुनाव: 9 बागी नेताओं पर गिरी गाज, भाजपा से 6 साल के लिए निष्कासित:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
BJP-8

भाजपा ने बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के आधिकारिेक उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़ने जा रहे अपने 9 बागी नेताओं को दल विरोधी गतिविधियों के आरोप में 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया।

बिहार चुनाव: बागी तेवर दिखाने वालों पर भाजपा सख्त, नौ को दिखाया बाहर का  रास्ता

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने बताया कि राजग के आधिकारिक उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ने जा रहे पार्टी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की गई है। बागियों को नोटिस जारी कर दिया गया है।

इन्हें पार्टी से किया गया निष्कासित : जायसवाल द्वारा हस्ताक्षरित पत्र में 9 नेताओं को 6 साल के लिए निष्कासित किया गया है, जिनमें राजेन्द्र सिंह, रामेश्वर चौरसिया, रवीन्द्र यादव, डॉ. उषा विद्यार्थी, श्वेता सिंह, इन्दु कश्यप, अनिल कुमार, मृणाल शेखर और अजय प्रताप शामिल हैं।

पार्टी की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि आप लोग राजग के प्रत्याशी के विरूद्ध चुनाव लड़ रहे हैं। इससे राजग के साथ-साथ पार्टी की छवि भी धूमिल हो रही है। आप लोगों को दल विरोधी इस कार्य के कारण पार्टी से 6 वर्ष के लिए निष्कासित किया जाता है।

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा के कई नेता दूसरे दलों के टिकट पर चुनावी मैदान में कूद गए हैं।

बिहार चुनावः रामेश्वर चौरसिया समेत 9 बागियों पर कार्रवाई, बीजेपी ने 6 साल  के लिए निकाला - bjp expelled nine leaders for 6 years rameshwar chaurasia -  AajTak

इन नेताओं को मिला पासवान का सहारा : चिराग पासवान की लोक जन शक्ति पार्टी ने भाजपा के कई नेताओं को टिकट दिया है। इनमें भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे राजेन्द्र सिंह को लोजपा ने दिनारा से टिकट दिया है जबकि सासाराम से रामेश्वर चौरसिया को प्रत्याशी बनाया है। लोजपा ने पालीगंज से पूर्व विधायक उषा विद्यार्थी और और झाझा से डा. रवींद्र यादव को उम्मीदवार बनाया है।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में चिराग पासवान ने नीतीश कुमार के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ने से इंकार करते हुए बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) से अपनी राहें जुदा कर ली थीं। चिराग ने कहा था कि उन्हें नीतीश कुमार का नेतृत्व मंजूर नहीं है। हालांकि, उन्होंने भाजपा के प्रति अपनी पार्टी का समर्थन व्यक्त किया था।

जायसवाल ने लोजपा को झटका देते हुए हाल ही में स्पष्ट किया था कि बिहार में राजग के नेता नीतीश कुमार हैं और जो कुमार का नेतृत्व स्वीकार करेगा, वही बिहार में राजग गठबंधन में रहेगा|

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: अब चीनी लाइटों को टक्कर देंगे गोबर से बने दीये:-
Next: मौनी रॉय ने शेयर की फोटोस ब्लैक आउटफिट में दिखा ग्लैमरस अंदाज में:-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 2 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.