Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • अफगानिस्तान में सेना के 2 हेलीकॉप्टरों की टक्कर, 15 लोगों की मौत:-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

अफगानिस्तान में सेना के 2 हेलीकॉप्टरों की टक्कर, 15 लोगों की मौत:-

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
helecpter-crash-takhar_6458496_835x547-m

अफगानिस्तान में हेलमंद प्रांत के नावा जिले में सेना के 2 हेलीकॉप्टरों के आपस में टकरा जाने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई।यह दुर्घटना उस समय घटित हुई जब हेलीकॉप्टर कमांडों को उतारकर घायल सुरक्षाबल़ों को ले जा रहे थे।
टोला न्यूज ने सुरक्षाबलों के सूत्रों के हवाले से बताया कि मंगलवार की रात अफगानिस्तानी वायुसेना के दो हेलीकॉप्टर दक्षिण हेलमंद के नावा जिले में आपस में टकरा गए। इस दुर्घटना में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई है।

Air crash in Afghanistan, 15 killed in two IAF collision

सूत्रों के अनुसार, यह दुर्घटना उस समय घटित हुई जब हेलीकॉप्टर कमांडों को उतारकर घायल सुरक्षाबल़ों को ले जा रहे थे। एक अन्य सूत्र ने बताया कि इस हादसे में आठ लोग मारे गए हैं।

हादसे पर रक्षा मंत्रालय ने कोई टिप्पणी नहीं की है। प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता उमर जवाक ने नावा जिले में दुर्घटना की पुष्टि तो की है किंतु विवरण नहीं दिया है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: बिग्ग बॉस बवाल, राधे मां न तो सन्यांसी हैं और न ही साध्वी:-
Next: तनिष्क ज्वेलर्स के बीच गुजरात में ज्वेलरी शोरूम पर हमला:-

Related Stories

48c3cef4cad701b5738e3456d604589c1746969225800487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सत्य और असत्य के बीच सोशल मीडिया ने खड़ा कर दिया अर्धसत्य का संकट: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 21 hours ago 0
images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 3 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 3 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.