Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बॉबी देओल की वेब सीरीज ‘आश्रम’ का दूसरा सीजन :-
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

बॉबी देओल की वेब सीरीज ‘आश्रम’ का दूसरा सीजन :-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
19_08_2020-ban-aashram_20642892

कोरोना काल में सिनेमाघर बंद होने का सबसे ज्यादा फायदा डिजिटल फ्लेटफॉर्म को हुआ है। कई बड़े सितारों ने वेब सीरीज साइन करना शुरू कर दिया है। हाल ही में अभिनेता बॉबी देओल भी वेब सीरीज ‘आश्रम’ में काशीपुरवाले बाबा निराला का किरदार निभाते दिखे।

Bobby Deol Upcoming Mx Player Web Series Aashram Has A Controversy, Social  Media Users Are Demanding For Ban, Check All Details Here

वेब सीरीज आश्रम को दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिलाजिसे दर्शकों ने काफी पसंद भी किया। इसके बाद से दूसरे सीजन को लेकर चर्चा शुरू हो गई। अब इसके दूसरे सीजन की रिलीज डेट भी सामने आ गई है।
प्रकाश झा के निर्देशन में बनी बॉबी देओल स्‍टारर एमएक्स प्लेयर की वेब सीरीज ‘आश्रम’ का दूसरा सीजन 11 नवंबर 2020 को रिलीज होने वाला है। इस सीरीज का टाइटल है ‘आश्रम चैप्टर 2: द डार्क साइड।’
रिपोर्ट्स के अनुसार दूसरे भाग में बाबा निराला के बारे में कई अन्य चीजों का भी खुलासा होने वाला है। अंत में उन्हें एक चतुर अपराधी के रूप में दिखाया जाएगा, जिसने अपने कर्मों पर पर्दा डालने के लिए धर्मगुरु का नकाब ओढा है।

इसके अलावा दूसरे सीजन में अध्ययन सुमन को भी तिनका सिंह की अहम भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा। जो एक रॉक परफॉर्मर है और बाबा को बड़े स्तर पर लोगों के बीच पहुंचाने में मदद करेगा।

Dastak News - Entertainment-news | बॉबी देओल की अवेटेड वेब सीरीज 'आश्रम' का  ट्रेलर हुआ रिलीज

वेब सीरीज ‘आश्रम’ आस्था और धर्म के नाम पर चल रहे गंदे खेल को उजागर करती है। 9 एपिसोड वाली यह वेब सीरीज दर्शकों को बांधे रखती है और मनोरंजन के साथ कई सवाल छोड़ जाती है। पहला सीजन ऐसे मोड़ पर आकर खत्‍म हुआ था, जहां दर्शकों के मन में जिज्ञासा चरम पर पहुंच गई थी। अब दूसरे सीजन में इन सभी सवालों के जवाब मिलेंगे और कहानी आगे चलेगी।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: भाजपा नेता दिलीप घोष भी कोरोना संक्रमित, गोमूत्र को बताया था कोरोना से बचने का उपाय:-
Next: अपहरण का नाटक कर पत्‍‌नी को जिंदा जलाने की कोशिश:-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 10 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 11 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.