Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • अपहरण का नाटक कर पत्‍‌नी को जिंदा जलाने की कोशिश:-
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

अपहरण का नाटक कर पत्‍‌नी को जिंदा जलाने की कोशिश:-

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
2019_4image_10_13_365932150rapefire-ll

बड़े भाई व दोस्त से कार अगवा कराई, लगवा दी आग ग्रामीणों की सतर्कता से टली बड़ी घटना, महिला को सकुशल निकाला बरेली : पत्‍‌नी की हत्या करने के लिए होटलकर्मी ने बड़ी साजिश रची। पत्‍‌नी के अपहरण का नाटक कर कार में जलाकर मारने का प्रयास कराया। सैटरडे को पुलिस ने तीन आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पति गिरफ्त में है, बाकी दोनों फरार हैं।

UP: दुष्कर्म में नाकाम होने पर महिला को जिंदा जलाया, हालत गंभीर - woman  burnt alive after failure in rape serious condition - UP Punjab Kesari

बदायूं के वजीरगंज निवासी शिवांगी ने चार साल पहले मूलरूप से हापुड़ के बाबूगढ़ छावनी निवासी शुभम से प्रेम विवाह किया था। शुभम कुछ महीने पहले उत्तराखंड के नैनीताल के भवाली के गांव नगारी में रहने लगा था। कुछ समय से दोनों के बीच विवाद हो रहा था, इसी में शुभम ने पत्नी की हत्या की साजिश रच डाली। फ्राइडे को वह पत्‍‌नी को लेकर बदायूं में अपनी ससुराल गया। रात को वहां से कार से लौटा। करीब साढ़े दस बजे बहेड़ी के मंडनपुर के पास उसने एक ढाबे के पास कार रोकी और तीन वर्षीय बेटे युवराज को कुछ खाद्य पदार्थ दिलाने के बहाने से ले गया। साजिश के अनुसार, बाइक से पीछा करते हुए आ रहा उसका बड़ा भाई शशांक लोहित व दोस्त प्रशांत निवासी गांव पसौड़ा, गाजियाबाद कार के पास आकर रुके। शशांक ने गाड़ी खोली और नैनीताल की ओर दौड़ा दी। करीब डेढ़ किमी दूर आमटांडा के पास पहुंचते ही उसने सुनसान जगह पर कार रोक दी। पीछे से प्रशांत भी आ गया। दोनों ने शिवांगी पर केन से डीजल डाला और कार में आग लगाकर लॉक कर दी। कुछ ही मिनट में लपटें उठीं तो ग्रामीणों ने खिड़कियों के शीशे तोड़कर महिला को बाहर निकाला।

В Прикамье мужчина умер, пытаясь затушить огонь в курятнике

दूसरी ओर शुभम लोहित ने पुलिस को फोन कर बताया कि कार में बैठी उसकी पत्‍‌नी को अगवा कर लिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिवांगी से घटनाक्रम पूछा तो दंग रह गई। पुलिस ने शुभम को गिरफ्त में ले लिया। पूछताछ में उसने पत्‍‌नी की हत्या के लिए साजिश की बात स्वीकार की।

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि अन्य दोनों आरोपितों की तलाश की जा रही है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: बॉबी देओल की वेब सीरीज ‘आश्रम’ का दूसरा सीजन :-
Next: इनामी भूमाफिया हिस्ट्रीशीटर रामदास गिरफ्तार:-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 13 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 14 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 14 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.