Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • राशि थरूर ने मोदी सरकार पर उठाये सवाल तो भाजपा ने किया पलटवार:-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • विदेश

राशि थरूर ने मोदी सरकार पर उठाये सवाल तो भाजपा ने किया पलटवार:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
modi-1-1280x720

कोरोना महामारी की रोकथाम को लेकर सरकार की नीतियों और योजनाओं पर अक्सर सवाल खड़े करने वाली कांग्रेस पार्टी ने अब उस पर भेदभाव का आरोप लगाया है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि थरूर ने एक कार्यक्रम में वर्चुअल तौर पर जुड़ते हुए कहा कि भारत में मुसलमानों और उत्तर पूर्व के लोगों के साथ भेदभाव होता है। उनके इस बयान के बाद से भारतीय जनता पार्टी हमलावर है और थरूर के बयान को देश की छवि खराब करने वाला बताया है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि 50 देशों को हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन पहुंचाने का काम मोदी सरकार ने किया है, इसके बावजुद सरकार को फेल बताना ग्रसित मानसिकता ही हो सकती है।

मोदी की अपील पर थरूर ने उठाया सवाल, संबित पात्रा ने जवाब देकर बोलती बंद की
कोरोना महामारी की रोकथाम को लेकर सरकार की नीतियों और योजनाओं पर अक्सर सवाल खड़े करने वाली कांग्रेस पार्टी ने अब उस पर भेदभाव का आरोप लगाया है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि थरूर ने एक कार्यक्रम में वर्चुअल तौर पर जुड़ते हुए कहा कि भारत में मुसलमानों और उत्तर पूर्व के लोगों के साथ भेदभाव होता है। उनके इस बयान के बाद से भारतीय जनता पार्टी हमलावर है और थरूर के बयान को देश की छवि खराब करने वाला बताया है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि 50 देशों को हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन पहुंचाने का काम मोदी सरकार ने किया है, इसके बावजुद सरकार को फेल बताना ग्रसित मानसिकता ही हो सकती है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि ऐसा ही कुछ मामला कोरोना महामारी के दौरान भी देखा गया, जब तब्लीगी जमात का मुद्दा उठा। लॉकडाउन से ठीक पहले तब्लीगी जमात के लोग जमा हुए थे और ये लोग जब अपने राज्यों में लौटे तो कोरोना का संक्रमण बढ़ा। इस घटना को भारत के मुसलमानों के खिलाफ भेदभाव को सही ठहराने के लिए इस्तेमाल किया गया।

शशि थरूर के इस बयान पर ही भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि शशि थरूर ने भारत का मजाक बनाया है और भारत का एक खराब परिदृश्य से दिखाने की कोशिश की है। शशि थरूर कहते हैं कि भारत की सरकार कोविड के मैनेजमेंट में कहीं कहीं फेल हो रही है। भारत की मीडिया पोल के जरिए दिखा रही है कि जनता-जर्नादन मोदी सरकार द्वारा उठाए गए कदमों से संतुष्ट है।

सोनिया जी, राहुल जी, प्रियंका जी, शशि थरूर जी से हम पूछना चाहते हैं कि एक बार भी आपने पाकिस्तान से पूछने की हिम्मत की कि पाकिस्तान किस प्रकार से कट्टरता दिखाता है। किस प्रकार से अपने अल्पसंख्यकों के प्रति हिंसा और अराजकता दिखाता है अपने अल्पसंख्यकों के प्रति? उन्होंने कहा कि 50 देशों को हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन पहुंचाने का काम मोदी सरकार ने किया, फिर भी सरकार के खिलाफ बयानबाजी की जाती है। जबकि हकीकत यह है कि कोविड को लेकर पूरा विश्व देख रहा है कि हिंदुस्तान को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किस प्रकार से सुरक्षित रखा, समय से लॉकडाउन हुआ, किस प्रकार 80 करोड़ लोगों को खाद्यान्न पहुंचाने का काम किया गया।

Post navigation

Previous: ‘कुमकुम’ भाग्य’ में के नाम से रोल निभाने वाली ‘इंदू दादी’ का हुआ निधन शब्बीर और श्रीति ने जताया शोक:-
Next: सीमा विवाद : लद्दाख सीमा पर चीन ने गाइडे‍ड मिसाइल ​से किया युद्धआरम्भ :-

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.