Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • बाराबंकी के परिवार ने उत्तर प्रदेश विधानभवन के सामने किया आत्मदेह का प्रयास:-
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

बाराबंकी के परिवार ने उत्तर प्रदेश विधानभवन के सामने किया आत्मदेह का प्रयास:-

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
lko-sucide

लखनऊ। राजधानी के अतिविशिष्ट इलाके हजरतगंज में स्थित विधानभवन के सामने सोमवार को बाराबंकी के एक परिवार ने अपने दो बच्चों के साथ आत्मदाह का प्रयास किया लेकिन इससे पहले की वह आग लगा पाते पुलिस ने उन्हें बचा लिया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। इससे पहले पिछले सप्ताह विधानभवन के नजदीक एक महिला ने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली थी जिसकी बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी थी। पुलिस उपायुक्त सोमेन बर्मा ने बताया कि सोमवार दोपहर बाराबंकी के सदर कोतवाली के रहने वाले नसीर और उनकी पत्नी अपने दो नाबालिग बेटों के साथ विधानभवन के गेट नंबर दो के पास पहुंचे। उन्होंने अपने और अपने पूरे परिवार के ऊपर कोई तरल पदार्थ डाला। इससे पहले की वह माचिस या लाइटर जला पाता वहां खड़े पुलिसकर्मियों ने पूरे परिवार को पकड़ लिया।

लखनऊ: विधानभवन के सामने बाराबंकी के परिवार ने किया आत्मदाह का प्रयास -  Amrit Vichar

उन्होंने कहा कि नसीर से जब पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि बाराबंकी में उसकी दुकान थी जिसे अतिक्रमण अभियान के दौरान गिरा दिया गया था जिससे उसके सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है, इसलिये उसने परिवार सहित आत्मदाह की सोची। डीसीपी बर्मा ने बताया, चूंकि परिवार दूसरे जिले बाराबंकी का है इसलिये मैने वहां के जिलाधिकारी से बात कर ली है और वहां से पुलिस की एक टीम परिवार को लेने आ रही है। परिवार को उनको सौंप दिया जायेंगा। इसके बाद की कार्रवाई बाराबंकी प्रशासन करेगा।

विधानसभा के सामने दंपत्ति ने बच्चों समेत आत्मदाह का किया प्रयास, सभासद पर  जमीन कब्जाने का लगाया आरोप - front of the assembly the couple attempted  suicide including ...

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह महाराजगंज जिले की रहने वाली 35 वर्षीय महिला ने पारिवारिक विवाद में विधानभवन के सामने स्थित भाजपा कार्यालय के नजदीक ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली थी। महिला की बाद में इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गयी थी। महिला को आत्महत्या के लिये उकसाने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया था, जो कथित रूप से कांग्रेस का कार्यकर्ता बताया जाता है। हजरतगंज स्थित विधानभवन के आसपाल का इलाका अतिविशिष्ठ इलाके में आता है और यहां 24 घंटे भारी पुलिस बल की तैनाती रहती है।

Post navigation

Previous: केरल के वित्त मंत्री बोले, केंद्र को अब ‘कितना कर्ज लेना है’ के मुद्देको लेकर करना चाइये समाधान :-
Next: सेकुलर का प्रमाणपत्र कहीं शिवसेना के अस्तित्व के लिए संकट ना खड़ा कर दे:-

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.