Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • गोमती नदी में उतराते मिले दो युवकों के शव, एक की हुई शिनाख्त लखनऊ :-
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

गोमती नदी में उतराते मिले दो युवकों के शव, एक की हुई शिनाख्त लखनऊ :-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
19_10_2020-18bah_40_18102020-c-2_20906598_04615_s

गोमती नगर के रिवर फ्रंट गोमती नदी में रविवार को अलग-अलग स्थानों पर दो युवकों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों के शव नदी में उतरा रहे थे। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शवों को नदी से बाहर निकलवाया। जहां एक शव की शिनाख्त कर ली गई है, जबकि दूसरे के शिनाख़्त का प्रयास चल रहा है। इंस्पेक्टर धीरज शुक्ला ने बताया कि जिसकी शिनाख्त हुई है वह गांधीपुरम बालू अड्डा निवासी विजय कुमार गौतम (40)है। परिवारीजनों ने उसकी हजरतगंत कोतवाली में गुमशुदगी भी दर्ज करवाई थी।

Two dead bodies found in Gomti river front of Lucknow one identified one is  unknown

गांधीपुरम बालू अड्डा निवासी विजय कुमार गौतम संदिग्ध हालात में तीन दिन पहले लापता हो गया था। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कुछ पता नहीं चला था तो घरवालों ने उसकी गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी।

आशियाना के औरंगाबाद खालसा निवासी नानी के घर आई चार साल की मासूम शुक्रवार शाम को लापता हो गई। गोसाईगंज बल्दीखेड़ा निवासी पिता विजय की सूचना पर पुलिस ने आसपास के सीसी कैमरे की फुटेज के आधार पर बच्ची के जाने वाले रास्ते पर तलाश शुरू कर दी। शनिवार शाम को बच्ची मुंशीखेड़ा में निशा रावत के घर पर मिली। पुलिस के मुताबिक निशा को बच्ची टीपीनगर में भटकते हुए मिली थी। वह बच्ची के विषय में जानकारी जुटा रही थी।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: ऑनलाइन त्यौहारी सेल्स से ऐसे करें ‘डील’, जानें फायदे व नुकसान:-
Next: बलरामपुर की बसों को लेकर लखनऊ में आना हुआ मना रोडवेज चालकों में आक्रोश:-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 2 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.