Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मिर्जापुर 2 के बायकॉट की बात करने वालों को गोलू ने दिया करारा जवाब :-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

मिर्जापुर 2 के बायकॉट की बात करने वालों को गोलू ने दिया करारा जवाब :-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
l157_11671586846426

वेब सीरीज ‘मिर्जापुर 2’ का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। अली फजल से लेकर रसिका दुग्गल, पंकज त्रिपाठी और दिव्यांशु शर्मा तक, सभी सितारे इसके प्रमोशन में जुटे हैं। इस बीच मिर्जापुर 2 से जुड़ा विवाद भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। दरअसल, अली फजल ने इसी साल जनवरी में सीएए के समर्थन में ट्वीट किया था। अब लोगों ने उसी ट्वीट को आधार बनाते हुए मिर्जापुर 2 यानी श्वेता त्रिपाठी ने विरोधियों को जवाब दिया है। गोलू ने अपने तेवर दिखाते हुए कहा है कि जिन्हें देखना है वो देखें, जिन्हें नहीं देखना है ना देखे। यह जानकारी इंटरटेनमेंट पोर्टलकोइमोइ ने दी है।

कब आ रहा है 'मिर्जापुर 2'? गोलू ने दिया जवाब

इस रिपोर्ट के मुताबिक, मिर्जापुर 2 की गोलू ने दो टूक शब्दों में कहा है कि इससे मेरे जीवन पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। मैं उस हैशटैग को नहीं समझती। मुझे समझ में नहीं आया कि वे क्या बहिष्कार कर रहे हैं, वे क्यों बहिष्कार कर रहे हैं। न देखना हो तो मत देखो, सुख हैं तो देखो। हम किसी को फोर्स तो नहीं कर सकते ना। हमने अपना काम कर दिया है, अब सब कुछ दर्शकों के हाथ है।मुझे अपने दर्शकों, अपने फॉलोअर्स पर पूरा भरोसा है और मैं जानती हूं कि वे समझदार हैं और वे सही बात का समर्थन करेंगे।

मिर्जापुर 2 की गोलू आगे कहती हैं, आज कितने बड़े बड़े मुद्दे हैं। हैशटेग सुनकर लगता है हम क्या बात कर रहे हैंं यार? वहां ग्लोबल वार्मिंग से, प्लास्टिक पी पी कर दुनिया खत्म कर रहे हैं और यहां हैशटेग पर लड़ रहे हैं। जिसका कोई तर्क ही नहीं है।

मिर्जापुर 1 के आखिरी एपिसोट में गोलू की बहन को मुन्ना ने मार दिया है। यह केवल गुड्डू और गोलू बचे हैं। ये दोनों मिलकर मिर्जापुर 2 में बदला लेंगे।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: घरेलू बाजार में सोने के दाम बढ़े, जानिये 24 कैरेट और 10 ग्राम के रेट:-
Next: लद्दाख : भारतीय सेना की गिरफ्‍त में आया चीनी सैनिक:-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 11 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 11 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.