Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • चुनाव प्रचार से पहले चिराग ने जारी किया विजन डॉक्यूमेंट:-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

चुनाव प्रचार से पहले चिराग ने जारी किया विजन डॉक्यूमेंट:-

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
74544263

लोक जनशक्ति पार्टी एलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जमुई के सांसद चिराग पासवान ने विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी पार्टी का विजन डॉक्यूमेंट जारी किया. पटना में आयोजित प्रेस वार्ता में चिराग पासवान को अपने पिता रामविलास पासवान की कमी काफी खली और वह काफी भावुक भी दिखे. चिराग ने खुले मंच से कहा कि चुनाव में इतनी बड़ी प्रेस वार्ता हो रही है, लेकिन पिता साथ नहीं है मुझे इसके लिए भी हिम्मत पिता से ही मिलती थी|

चिराग पासवान ने चुनौती भरे लहजे में कहा कि मैं शेर का बच्चा हूं और जंगल को अकेले चीरने निकला हूं|  उन्होंने कहा कि गीदड़ का बच्चा होने पर आदमी मारा जाता है|

NDA united in Bihar, says LJP chief Chirag Paswan | Patna News - Times of  India

विजन डॉक्यूमेंट की जानकारी देते हुए रामविलास पासवान के पुत्र ने कहा कि इस विजन में चार लाख से ज्यादा बिहारियों के विचार को रखा गया है और मेरे पिता रामविलास पासवान का पूरा अनुभव इसमें शामिल है. चिराग ने कहा कि बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट में सभी की समस्याएं शामिल है, लेकिन कोई ऐसी समस्या नहीं है जिसका हल इसमें शामिल नहीं हो|

नीतीश कुमार पर हमला बोलेते हुए चिराग ने कहा कि नीतीश कुमार विकास की बात करते हैं, पर जाति की ही बात करते हैं. दलित की हत्या पर नौकरी देने की बात पर तंज कसते हुए पूछा कि जब किसी की हत्या हो ही जाएगी फिर नौकरी देकर क्या करेंगे. चिराग ने कहा कि वो देश को तोड़ने वाले लोगों को साथ लेकर घूमते हैं. बिहार में कारखाने नहीं लगने के लिए नीतीश कुमार हास्यास्पद बहाने कर रहे हैं. चिराग ने कहा कि पंजाब सहित कई प्रदेश लैंडलॉक हैं, बावजूद उनके प्रदेशों में विकास कर रहा है|

NDA ally LJP unhappy with Nitish govt over migrant workers' situation - The  Economic Times

चिराग ने कहा कि नीतीश कुमार युवाओं को आगे नहीं बढ़ने देना चाहते हैं. मैं विकास की बात करता हूं तो मुझे कोसा जाता है. नीतीश चाहते नहीं कि बिहार में युवा आगे बढ़ें. चिराग ने कहा कि आने वाला 20 दिन बिहार की तकदीर लिखेगा. अगर फिर से नीतीश कुमार सीएम बने तो बिहार हार जाएगा. उन्होंने कहा कि बिहार के युवा फिर पलायन को मजबूर होंगे. बिहार के विकास के लिए नीतीश को हटाना जरूरी है|

Post navigation

Previous: मां के कूष्मांडा स्वरूप की हुई पूजा:-
Next: घर से बेघर हुए शहजाद देओल, बिग बॉस के फैसले पर बोले- लगता था कि ये एक फेयर गेम होगा बिग्ग बॉस 14 :-

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.