Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दिल्ली बुल्स टीम की ब्रांड एम्बेसडर बनीं सनी लियोनी
  • देश
  • मनोरंजन

दिल्ली बुल्स टीम की ब्रांड एम्बेसडर बनीं सनी लियोनी

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
Sunny Leone becomes brand ambassador

Sunny Leone becomes brand ambassador

 

अबू धाबी टी10 टूर्नामेंट की रिब्रांडेड टीम दिल्ली बुल्स ने लीग की शुरुआत से पहले टीम की नई जर्सी लांच की और साथ ही बॉलीवुड सुंदरी सनी लियोनी को अपना ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया। इस अवसर पर खूबसूरत लियोनी के साथ टीम मालिक नीलेष भटनागर और टीम के उपकप्तान तथा पूर्व पाकिस्तानी हरफनमौला खिलाड़ी शोएब मलिक भी मौजूद थे। टीम की जर्सी ऑरेंज एवं रॉयल ब्लू के शेड में है तथा इस पर टीम का लोगो लगा हुआ है।

15 नवंबर से 24 नंवबर तक खेली जाने वाली इस प्रतियोगिता में इंग्लैंड को विश्व चैम्पियन बनाने वाले कप्तान इयोन मोर्गन, आस्ट्रेलियाई स्टार शेन वॉटसन, वेस्टइंडीज के फ्लेमबाएंट खिलाड़ी आंद्रे रसेल, श्रीलंका के यार्कर किंग लसिथ मलिंगा और वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान डारेन सैमी जैसे खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे। दिल्ली बुल्स की ब्रांड एम्बेसेडर नियुक्त किए जाने के बाद लियोनी ने कहा, मुझे जोश व गर्व से पूर्ण इस टीम के साथ जुड़ने की बहुत खुशी है।

मुझे जर्सी का यह रंग बहुत पसंद है और मैं अपनी टीम दिल्ली बुल्स को खेल के लिए शुभकामनाएं देती हूं। टीम के उपकप्तान मलिक ने कहा, मुझे रिब्रांडेड दिल्ली बुल्स टीम का हिस्सा बनने की खुशी है और मुझे जर्सी का रंग बहुत पसंद है, जो जोश, गर्व व ख्याति को प्रदर्शित करता है। जर्सी के लिए उपयोग की गई सामग्री बहुत आरामदायक है और यह हमें पिच पर खेलते वक्त ड्राई रखेगी।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दिल्ली में पीरागढ़ी की फैक्ट्ररी में लगी भीषण आग,कई घायल…
Next: बुर्कीना फासो: सुरक्षा चौकी पर हुए हमले में 10 लोगों की मौत

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 15 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 15 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 15 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.