Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • महाराष्ट्र भाजपा के दिग्गज नेता एकनाथ खडसे ने दिया इस्तीफा खबर है एनसीपी में जा सकते हैं:-
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

महाराष्ट्र भाजपा के दिग्गज नेता एकनाथ खडसे ने दिया इस्तीफा खबर है एनसीपी में जा सकते हैं:-

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
khadse

महाराष्ट्र में भाजपा को तगड़ा झटका लगा है। पार्टी में छह बार विधायक और देवेंद्र फडणवीस की पिछली सरकार में मंत्री रहे एकनाथ खडसे (एकनाथ खाद्से ) ने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। कहा जा रहा है कि वे शरद पवार की पार्टी एनसीपी में शामिल हो सकते हैं। उनकी बहू रक्षा खडसे भाजपा से सांसद हैं और कहा जा रहा है कि रक्षा भाजपा में बनी रहेंगी। एकनाथ खडसे पिछले कुछ दिनों से पार्टी से खफा चल रहे थे। उन्होंने पार्टी में अपनी आवाज भी उठाई। उनके भाजपा छोड़ने की खबरें पिछले दिनों से आ रही थीं, लेकिन देवेंद्र फडणवीस के साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने आशंकाओं को खारिज कर दिया था। देवेंद्र फणडवीस ने विरोधियों पर तंज कसते हुए यहां तक कहा था कि खडसे के भाजपा छोड़ने का रोज मुहूर्त बनता है।

Maharashtra BJP leader Eknath Khadse likely to join NCP sends resignation  to BJP state president Chandrakant Patil- महाराष्ट्र बीजेपी के दिग्गज नेता  एकनाथ खडसे जॉइन करेंगे एनसीपी, करप्शन के ...

एकनाथ खडसे थोड़ी देर में अपने इस्तीफे की आधिकारिक सूचना देंगे। हालांकि उन्होंने अपने करीबियों को इस बारे में बता दिया है। पिछले दिनों शरद पवार ने भी खड़से की तारीफ की थी और उन्हें एक सक्षम नेता बताया था। चर्चा है कि एकनाथ खडसे एनसीपी में जाते हैं तो उन्हें उद्धव ठाकरे सरकार में मंत्री पद मिल सकता है। एकनाथ खडसे ने अपने समर्थकों से कहा दिया है कि उनका अब भाजपा में बने रहने का कोई औचित्य नहीं है। बता दें, 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने खडसे को टिकट नहीं दिया था। उनके स्थान पर बेटी को चुनाव मैदान में उतारा गया था, लेकिन वो हार गई थीं।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: पाकिस्तान के कराची में ब्लास्ट, 3 की मौत, यहीं आमने-सामने हैं पुलिस और सेना:-
Next: 63 साल के अनिल कपूर ने समंदर किनारे कराया फोटोशूट दिखाई अपनी जबरदस्त बॉडी शर्टलेस देखकर फैंस ने किये ऐसे कमैंट्स :-

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 18 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 18 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 18 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.