Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बुर्कीना फासो: सुरक्षा चौकी पर हुए हमले में 10 लोगों की मौत
  • क्राइम
  • देश
  • विदेश

बुर्कीना फासो: सुरक्षा चौकी पर हुए हमले में 10 लोगों की मौत

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
Burkina Faso

Burkina Faso

 

उत्तरी बुर्कीना फासो में माली से लगती सीमा पर स्थित सुरक्षा चौकी पर हुए हमले में कम से कम पांच जवान और पांच आम नागरिक मारे गए। पश्चिम अफ्रीकी देश के उत्तरी क्षेत्र में अकसर हमले होते रहते हैं। इस संबंध में एक सुरक्षा सूत्र ने बताया कि सोमवार तड़के बड़ी संख्या में पहुंचे हथियारबंद लोगों ने ओउर्सी स्थित सुरक्षा चौकी पर हमला किया। दोनों पक्षों के बीच कई घंटे तक संघर्ष हुआ। इस बीच, हमलावर चौकी में घुसने में कामयाब हो गए। इसमें पांच सुरक्षाकर्मी और पांच आम नागरिक भी मारे गए।

देश के उत्तरी प्रांतों में लगातार जिहादी हमले हो रहे हैं। रविवार को ऐसे ही एक हमले में उत्तरी बुर्कीना फासो शहर के उप-महापौर समेत चार लोग मारे गए थे। बुर्कीना फासो आर्थिक रूप से कमजोर और राजनीतिक रूप से अस्थिर देश है। इसके सुरक्षाबलों के पास पर्याप्त हथियार नहीं हैं। उन्हें उचित प्रशिक्षण नहीं मिला है और बल धन की कमी से भी जूझ रहा है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दिल्ली बुल्स टीम की ब्रांड एम्बेसडर बनीं सनी लियोनी
Next: किरण बेदी को क्यों याद कर रहे हैं सड़कों पर उतरे पुलिसवाले, वजह 31 साल पुरानी है

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 14 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 14 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 14 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.