Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • 63 साल के अनिल कपूर ने समंदर किनारे कराया फोटोशूट दिखाई अपनी जबरदस्त बॉडी शर्टलेस देखकर फैंस ने किये ऐसे कमैंट्स :-
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

63 साल के अनिल कपूर ने समंदर किनारे कराया फोटोशूट दिखाई अपनी जबरदस्त बॉडी शर्टलेस देखकर फैंस ने किये ऐसे कमैंट्स :-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
2020_10image_11_32_034488753p-ll

अनिल कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री के फिट एक्टर्स में से हैं। 63 साल की उम्र में भी अनिल कपूर फिटनेस के मामले में कई सितारों को मात देते हैं। उनकी फिटनेस को देखकर यह अंदाजा लगाना बिल्कुल मुश्किल है कि वह तीन बड़े बच्चों के पिता हैं।

Bollywood News In Hindi | Latest Bollywood News In Hindi | Hindi Film News  | मनोरंजन समाचार

एक बार फिर से अनिल कपूर अपनी फिट बॉडी और शानदार तस्वीरों की वजह से सुर्खियों में छाए हुए हैं। हाल ही में अनिल कपूर ने अपनी शर्टलेस तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। बीच और पूल में क्लिक की गई अनिल की ये तस्वीरें जमकर वायरल हो रही है।

एक तस्वीर में वह पूल में चिल करते हुए नजर आ रहे हैं वहीं अन्य तस्वीर में वह समंदर के किनारे शर्टलेस अवतार में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीरों के साथ अनिल कपूर ने बेहद दिलचस्प कैप्शन लिखा है।
उन्होंने लिखा, ‘यह पापा ज्ञान नहीं देते, यह बस अपना टॉप उतारते हैं और बीच पर वॉक करते हैं। हर किसी की कमजोरी होती है। मेरी कमजोरी खाना है। मेरे अंदर के पंजाबी लड़के को हमेशा से तरह-तरह के खाने बहुत पसंद हैं। लॉकडाउन के दौरान मेरे बढ़ते हुए पेट को देखकर मेरे आंख बड़ी होने लगती थी।
अनिल कपूर ने आगे लिखा, इस दौरान हर्ष (बेटे) और मेरे ट्रेनर मार्क दोनों मेरे पीछे लगे रहे और मेरे डाइट भी फिक्स करनी शुरू की। मैंने कोशिश की और फिटनेस सही करने की लड़ाई लड़ी। कई बार हारा भी लेकिन मेरे पीछे पूरा परिवार खड़ा रहा। फिटनेस कभी भी एक अकेले आदमी या औरत के बस की बात नहीं होती, इसमें बहुत सारा सहयोग और प्रोत्साहन चाहिए होता है। कभी-कभी मेरे अंदर का पंजाबी मुंडा जाग जाता था लेकिन जब इस तरह की फोटो सामने आती है और बहुत अच्छा लगता है।

is anil kapoor daughter rhea kapoor getting married this year? | अनिल कपूर  के घर फिर से बजने वाली है शहनाई, फैमिली में शामिल हुआ नया मेंबर!

अनिल कपूर की इन तस्वीरों पर बॉलीवुड के कई सितारों ने प्रतिक्रिया दी है। रितिक रोशन ने लिखा- मैं आपकी बात से सहमत हूं। वहीं सोनम कपूर और रिया कपूर ने इमोजी बनाकर अनिल कपूर की तस्वीरों पर अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं।

Post navigation

Previous: महाराष्ट्र भाजपा के दिग्गज नेता एकनाथ खडसे ने दिया इस्तीफा खबर है एनसीपी में जा सकते हैं:-
Next: भिलाई में बनेगी देश की सबसे हल्की बुलेट प्रूफ जैकेट, सैनिकों को होगी सुविधा:-

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.