Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • उत्तर प्रदेश में सब-इंस्पेक्टर की दाढ़ी बनी निलंबन का कारण, दी गई थी चेतावनी:-
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

उत्तर प्रदेश में सब-इंस्पेक्टर की दाढ़ी बनी निलंबन का कारण, दी गई थी चेतावनी:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
haryana-police

उत्तर प्रदेश के बागपत में जिले में एक सब इंस्पेक्टर को अपनी दाढ़ी के लिए निलंबित होना पड़ा है। दरअसल, रमाला थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर इंतसार अली ने पुलिस विभाग से दाढ़ी रखने की अनुमति नहीं ली थी।

एसपी अभिषेक सिंह के मुताबिक इंतसार को दाढ़ी रखने के लिए उच्चाधिकारियों की अनुमति के लिए बोला भी गया था। इसके लिए उसे चेतावनी नोटिस भी जारी हुआ था। अंत में विभाग ने हार कर दरोगा को निलंबित कर दिया।

सब इंस्पेक्टर की गाड़ी से 11 लाख रुपए और शराब की 21 बोतलें बरामद, हनुमान  बेनीवाल ने की जांच की मांग | jaipur - News in Hindi - हिंदी न्यूज़, समाचार  ...

सहारनपुर के रहने वाले इंतसार पिछले तीन वर्षों से बागपत में जिले में तैनात हैं। लॉकडाउन से पहले उन्हें बागपत के रमाला थाने में पोस्ट किया गया। जानकारी के मुताबिक दरोगा को कई बार पहले भी चेतावनी और नोटिस दिए गए थे कि यदि दाढ़ी रखनी है तो अनुमति ले लो, लेकिन उन्होंने हर बार इस बात को अनदेखा कर दिया। अन्तत: विभाग ने उन्हें अनुशासनहीनता का दोषी मानते हुए सख्त कदम उठाया और सस्पेंड कर दिया।

बागपत पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि पुलिस मैनुअल के अनुसार सिख समुदाय को छोड़कर पुलिस में तैनात कोई कर्मचारी या अधिकारी दाढ़ी रखता है तो उसे विभागीय अनुमति लेनी होती है। लेकिन, दारोगा इंतसार अली बिना अनुमति के ही चेहरे पर दाढ़ी रख रहे थे, जिसकी शिकायत लगातार मिल रही थी।

सब-इंस्पेक्टर इंतसार अली जब इस उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई तो वे मीडिया से बचते हुए नजर आए। हालांकि कहा जा रहा है कि उन्होंने मेरठ आईजी ऑफिस में दाढ़ी रखने की अनुमति हेतु आवेदन किया हुआ है, जो स्वीकार नहीं हुआ है। इसी बीच, निलंबन की कार्रवाई हो गई।

यूपी में सब-इंस्पेक्टर की दाढ़ी बनी निलंबन का कारण, दी गई थी चेतावनी

सोशल मीडिया पर भी दरोगा की दाढ़ी को लेकर बहस छिड़ गई है। कुछ लोग एसपी की कार्रवाई को सही मान रहे हैं, वहीं कुछ इसे अनुचित ठहरा रहे हैं। लोगों का यह भी कहना है कि पुलिस की सरकारी नौकरी है, इसलिए नियम-कायदों का अनुपालन जरूरी है।

Post navigation

Previous: विजयदशमी के विशेष पर्व श्रीरामरक्षा स्तोत्र का पाठ हर लेगा जीवन का हर कष्ट:-
Next: धरती पर नमूना लाने के लिए नासा का अंतरिक्ष यान क्षुद्र ग्रह पर पहुंचा:-

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.