Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • राजधानी के पंडालों में विराजमान हुई माँ दुर्गा:-
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

राजधानी के पंडालों में विराजमान हुई माँ दुर्गा:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
0521_marufganj

नवरात्रि के पांचवें दिन बुधवार को जहां मां के स्कंदमाता स्वरूप की पूजा-अर्चना की गई, वहीं बंगाली समाज की ओर से मां भवानी की मूर्ति पंडालों में स्थापित की गई। इस दिन बंगाली समाज में मां को मायके में आने के रूप में पूजा जाता है, जिसके बाद गुरुवार से मां की विधिपूर्वक पूजा शुरू होगी। मंदिरो में उमड़ी भक्तो की श्रद्धापूर्वक भीड़ राजधानी के छोटी व बड़ी कालीजी मंदिर, संदोहन देवी मंदिर, पूर्वी देवी मंदिर, संकटा देवा मंदिर समेत अन्य देवी मंदिरों में मां के स्कंदमाता रूप का भव्य श्रृंगार किया गया। वहीं भक्त सुबह से ही मां के दर्शन के लिए मंदिरों के बाहर कतार में खड़े रहे। इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल का भी पालन किया गया। भक्तों को मास्क व उचित दूरी का पालन करते हुए सीमित संख्या में ही मंदिर में दर्शन व पूजन के लिए प्रवेश दिया गया।

durga puja in patna maa durga in puja pandal | बाढ़ में भी बहार; चंद्रयान-2  में विराजीं मां दुर्गा, अभिनंदन के साथ सेल्फी ले रहे लोग - Dainik Bhaskar

बुधवार को देर शाम बोधन व भूमि पूजन के साथ मां की स्थापना विभिन्न दुर्गा समितियों द्वारा की गई, लेकिन मां की विधिवत पूजा अर्चना गुरुवार से शुरू होगी। बादशाहनगर पूजा कमेटी की संयोजक सदस्य प्रिया सिन्हा ने बताया कि मां की मायके में आने पर स्वागत होता और दशमी को सिंदूर खेला के साथ विदाई होती है। प्रतिमा की स्थापना हॉल में कर दी गई है। वहीं बंगाली क्लब के अध्यक्ष अरुण बनर्जी ने बताया कि प्रतिमा छोटी होने के साथ ही आयोजन को भी छोटा रखा गया है। पूजन के अलावा अन्य कोई आयोजन नहीं होंगे। कोविड गाइडलाइन के साथ ही श्रद्धालुओं को ही दर्शन के लिए अनुमति दी जाएगी, लेकिन प्रसाद वितरण नहीं होगा। और गुलाबी रंगो का पंडाल सजाया गया है |

ट्रांसगोमती नगर दुर्गा पूजा एवं दशहरा कमेटी के संयोजक तुहिन बनर्जी ने बताया कि अलीगंज के चंद्रशेखर पार्क के सामने पूजन के साथ प्रतिमा स्थापित कर दी गई। कोविड के कारण प्रसाद एवं भोग का वितरण नहीं किया जाएगा। वहीं कैंटोनमेंट पूजा एवं सेवा समीति द्वारा महिला सशक्तिकरण थीम पर पिंक पंडाल बनाया गया है। इससे पहले पूरे परिसर को सेनेटाइज कराया गया। इसके अलावा आलमबाग, चारबाग, कपूरथला, गोमतीनगर के साथ ही निरालानगर के श्रीराम कृष्ण मठ में भी मां की प्रतिमा की स्थापना की गई।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की ऑनलाइन बुकिंग शुरू:-
Next: अंडरग्राउंड पार्किंग में लावारिस मिलीं दर्जनों लग्जरी कार:-

Related Stories

48c3cef4cad701b5738e3456d604589c1746969225800487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सत्य और असत्य के बीच सोशल मीडिया ने खड़ा कर दिया अर्धसत्य का संकट: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 21 hours ago 0
images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 3 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 3 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.