Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • अंडरग्राउंड पार्किंग में लावारिस मिलीं दर्जनों लग्जरी कार:-
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

अंडरग्राउंड पार्किंग में लावारिस मिलीं दर्जनों लग्जरी कार:-

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
21_10_2020-raid_in_parking_of_joint_secretary__20922032

सरोजनी नायडू पार्क की पार्किंग में बीएमडब्ल्यू, मसर्डीज बेंज और ऑडी जैसी दर्जनों कारें महीनों से खड़ीं थीं|

96 expensive vehicles found unclaimed in underground parking of LDA Sarojni  Naydu park in Lucknow revealed in joint secretary raid

एलडीए की संयुक्त सचिव और पुलिस का छापा, 90 से अधिक गाडि़यों की सूची पुलिस को सौंपी, कुछ के रिकॉर्ड नहीं

एलडीए की संयुक्त सचिव ऋतु सुहास के छापेमारी में सरोजनी नायडू पार्क की भूमिगत पार्किंग में दर्जनों लग्जरी कारें लावारिस मिलीं। बीएमडब्ल्यू, ऑडी, मसर्डीज जैसी महंगी लग्जरी कारें जिनकी न तो कभी कोई पर्ची कटी और न ही कोई कार मालिक पास में दर्ज है। छापेमारी के दौरान पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। एलडीए अफसरों ने 90 से अधिक गाडि़यों की सूची पुलिस को दी। बाद में बताया कि इनमें से कुछ ही गाडि़यां लावारिस हैं। बाकी पार्किंग के रिकॉर्ड में दर्ज हैं।

कुछ समय पहले नायब तहसीलदार स्निग्धा चतुर्वेदी ने पार्किंग का निरीक्षण किया था तो कई कारों का कोई रिकॉर्ड न मिलने से उनको कुछ गड़बड़ी की आशंका हुई। इसकी रिपोर्ट उन्होंने संयुक्त सचिव ऋतु सुहास को दी। इसके बाद पुलिस के साथ सरोजनी नायडू पार्क की पार्किंग में छापेमारी की गई। इस दौरान कई लग्जरी कारें बाकायदा कवर में ढकी मिलीं। अंदाजा लगाया जा रहा था कि सुनियोजित तरीके से यहां कारें खड़ी की गई हैं। पुलिस अधिकारियों ने आशंका जताई कि संभवत: ये गाडि़यां किसी अपराध से जुड़ी या चोरी की भी हो सकती हैं। स्थानीय नंबरों के अतिरिक्त यहां हरियाणा नंबर की कारें मिलीं तथा मिनी ट्रैक्टर भी खड़े मिले |

पार्किंग में मिनी ट्रक और ट्रैक्टर तक खड़े हुए हैं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि संदिग्ध वाहनों को यहां खड़ा करने का पूरा खेल चल रहा है। एलडीए के कर्मचारियों की भी साठगांठ हैं। फिलहाल सभी कर्मचारी अनभिज्ञता जता रहे हैं। छापे के दौरान नायब तहसीलदार स्निग्धा भी मौजूद रहीं। ऋतु सुहास ने बताया कि गाडि़यां कई माह से पार्किंग में खड़ी हैं। इनकी कोई जानकारी कर्मचारियों को नहीं है। सभी गाडि़यों की सूची उनके नंबरों के साथ एडीसीपी सेंटर चिरंजीवी नाथ सिंह को सौंप दी है।

96 expensive vehicles found unclaimed in underground parking of LDA Sarojni  Naydu park in Lucknow revealed in joint secretary raid

इस पार्किग का एलडीए से ठेका समाप्त हो चुका है। कर्मचारी ही इस पार्किग की देखरेख कर रहे हैं। संयुक्त सचिव ऋतु सुहास ने बताया कि हम सभी कर्मचारियों से इस संबंध में उनका स्पष्टीकरण मांग रहे हैं।

करीब दो साल पहले तत्कालीन एसएसपी कलानिधि नैथानी की टीम ने इस पार्किंग में कार बाजार संचालन का खेल पकड़ा था। यहां तब सौ गाडि़यां बरामद की थीं, मगर तब उन गाडि़यों का रिकॉर्ड ठेकेदार के पास था। इस बार मिली गाडि़यों का कोई भी रिकॉर्ड नहीं है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: राजधानी के पंडालों में विराजमान हुई माँ दुर्गा:-
Next: सीबीआई करेगी टीआरपी का खुलासा सच क्या है आइये जानते है :-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 2 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.