Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • तीन जगहों पर हुई संगहीन चोरी की वारदात :-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

तीन जगहों पर हुई संगहीन चोरी की वारदात :-

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
category1532955379

बदमाशों ने बुजुर्ग, रोडवेज कर्मी व ट्रक चालक को लूट का शिकार बनाया जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बदमाशों ने बुजुर्ग, रोडवेज कर्मी व ट्रक चालक को लूट का शिकार बनाया। भुक्तभोगियों के पास से हजारों रुपये लूट लिए। गाजीपुर की सैदपुर मंडी समिति में एकाउंटेंट पद से सेवानिवृत्त 72 वर्षीय ओमप्रकाश लाल थाना लालपुर पांडेयपुर क्षेत्र के भक्तिनगर में मकान बनवा कर रहते हैं। बुधवार की दोपहर वह बैंक की पांडेयपुर शाखा से 25 हजार रुपये निकाल कर लौट रहे थे। लालपुर में आटो से उतरने के बाद पैदल ही घर जा रहे थे। हाशिमपुर में पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाश बैग छीनने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर मारा पीटा व बैग छीन कर फरार हो गए। ओमप्रकाश के मुताबिक बैग में रुपये के साथ चेक बुक, एफडी का प्रमाण पत्र, पास बुक के अलावा अन्य कागजात थे।

Bike riders Bad guys

बड़ागांव थाना क्षेत्र के दल्लीपुर गांव निवासी रोडवेज कर्मी मंगलवार की शाम करीब सात बजे बनारस से अपने घर जा रहे थे। वह जैसे ही अपने गांव के चौराहे पर उतरकर घर की तरफ पैदल बढ़े थे कि तभी बाइक सवार मुंह बांधे दो बदमाश आए और पिस्तौल से भयभीत कर बैग छीन लिया। बैग में कुल 43 हजार रुपये व जरूरी कागजात थे। थानाध्यक्ष मुरलीधर ने बताया रोडवेज कर्मी से हुई घटना की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है।

ट्रक चालक के रुपये लूटे कपसेठी थाना क्षेत्र के दौलतियां गांव के पास मंगलवार की रात ट्रक चालक का शर्ट बाइक सावर बदमाशों ने उड़ा दिया। उसमें तीन हजार नकद समेत अन्य कागजात भी थे। चालक रहमत अली बालू लादकर संत कबीर नगर जा रहा था। वह ट्रक खड़ा कर हैंडंपप पर स्नान करना चाहते थे। इसी बीच बदमाशों ने घटना को अंजाम दे दिया।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: 25 अक्टूबर को है विजयादशमी, जानें महत्व और पूजा-मुहूर्त दशहरा 2020 :-
Next: शहीदों की शहादत पर किया शत शत नमन :-

Related Stories

48c3cef4cad701b5738e3456d604589c1746969225800487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सत्य और असत्य के बीच सोशल मीडिया ने खड़ा कर दिया अर्धसत्य का संकट: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 7 hours ago 0
images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 2 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.