Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • खेत का सौदा करने पर छोटे भाई की हत्या:-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

खेत का सौदा करने पर छोटे भाई की हत्या:-

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
insecticide

ताजगंज के देवरी गांव में मंगलवार की आधी रात को बड़े भाई ने सब्बल मारकर छोटे की हत्या कर दी। इसके बाद खुद अपने जुर्म का इकबाल करने खुद ही पुलिस के पास पहुंच गया। हत्यारोपित अविवाहित छोटे भाई द्वारा खेत का सौदा करने से नाराज था। पुलिस ने हत्यारोपित को हिरासत में लेकर उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त सब्बल बरामद कर लिया है।
नींद में थे घर के अन्य सदस्य घटना बुधवार की रात करीब 12:30 बजे की है। पीआरवी देवरी गांव के पास खड़ी थी। गांव का हरिकिशन (73 वर्ष) वहां पहुंचा। पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों को बताया, उसने छोटे भाई महावीर सिंह (65 वर्ष) की हत्या कर दी है। उसकी लाश घर में पड़ी है। पुलिस उसे हिरासत में लेकर गांव में महावीर के घर में गयी तो उसकी लाश पलंग पर पड़ी हुई थी । हत्याकांड से बेखबर परिवार के बाकी सदस्य सो रहे थे। पुलिस ने उन्हें जगाकर घटना की जानकारी दी, तो वे सकते में आ गए ।

पुलिस पूछताछ में हरिकिशन ने बताया कि वह दो भाई थे। छोटा अविवाहित था और शराब पीकर आए दिन सबसे झगड़ा करता था। महावीर के हिस्से में डेढ़ बीघा जबकि, उसके हिस्से में 12 बिसा खेत हैं। हरिकिशन ने बताया कि उसके चार बेटे और एक बेटी है। दिल्ली में रहने वाले बड़े बेटे धर्मेंद्र पर लाकडाउन में करीब ढाई लाख रुपये कर्ज हो गया था। बेटे का कर्ज चुकाने लिए वह अपने हिस्से का दस बिसा खेत बेचना चाहता था। इसके लिए एक किसान से बातचीत चल रही थी ।

कीटनाशक सभ्यता पर एक प्रहार – Kaushal Kishore

35 लाख में हुआ था सौदा

उधर, महावीर भी अपने हिस्से के दस बिसा खेत बेचने की बातचीत एक किसान से कर रहा था। महावीर का सौदा 35 लाख रुपये में हो गया था। वहीं, उसका सौदा मनमाफिक दाम न मिलने से टल गया। हरिकिशन ने पुलिस को बताया कि उसे आशंका थी कि महावीर अपनी रकम शराब में उड़ा देगा। इसलिए उसके खेत बेचने का विरोध कर रहा था। महावीर उसकी बात सुनने को तैयार नहीं था। मंगलवार की रात को महावीर ने नशे में उसे बुरा भला कह दिया था। इस पर उसने महावीर की सोने के बाद उसके सिर पर सब्बल मारकर हत्या कर दी। सीओ सदर महेश कुमार ने बताया कि हत्यारोपित भाई को जेल भेजा गया है।

दर्ज कराया मुकदमा

सीओ सदर महेश कुमार ने बताया हरिकिशन के खिलाफ हत्या का मुकदमा उसके सगे पुत्र श्याम ने दर्ज कराया। इसमें अपने चाचा की हत्या करने में पिता को आरोपित बनाया है ।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: सताने लगा है अब डेंगू मलेरिया का डर :-
Next: युवक की हत्या करके रेल की ट्रैक पर फेका गया :-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 1 day ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 1 day ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 day ago 0
| ReviewNews by AF themes.