Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • देहरादून : मानव श्रृंखला के चक्कर में हांफा शहर, चारों तरफ जाम का कहर…
  • क्राइम
  • देश

देहरादून : मानव श्रृंखला के चक्कर में हांफा शहर, चारों तरफ जाम का कहर…

Ranjeet Gupta 7 years ago 0 comments
देहरादून : मानव श्रृंखला के चक्कर में हांफा शहर, चारों तरफ जाम का कहर…

देहरादून : सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलीथिन के खिलाफ नगर निगम की ओर से बनाई गई मानव श्रृंखला ने शहर की जनता की फजीहत करा दी।करीब पांच घंटे रूट डायवर्ट रहने के कारण शहर में जाम लगा रहा।रूट डायवर्ट के चलते लोगों इधर से उधर भटकते रहे।इस दौरान कई लोगों की पुलिस के साथ झड़प भी हुई।पटेलनगर चौक पर तो करीब एक किलोमीटर लंबा जाम भी लगा।

निगम व पुलिस ने दावा किया था कि प्लान से आमजन को कोई असुविधा नहीं होगी और सामान्य यातायात सुचारू चलता रहेगा,लेकिन ऐसा सारी प्लानिंग धरी की धरी रह गई।बैरिकेडिंग गलियों और शहर के मुख्य चौराहों पर लगाने के कारण सुबह लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।

मानव श्रृंखला सड़क के बायीं तरफ बनाई गई।इससे सुबह यातायात सबसे ज्यादा प्रभावित रहा।मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत,महापौर सुनील उनियाल गामा,नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने मियांवाला चौक पहुंचकर मिशन की शुरूआत की।
सिटी पेट्रोल यूनिट के प्रभारी प्रदीप रावत ने बताया कि मानव शृंखला के दौरान शहर में चलने विक्रम,ऑटो,रिक्शा,सिटी बस और व्यावसायिक वाहन नहीं चलाए गए।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: किरण बेदी को क्यों याद कर रहे हैं सड़कों पर उतरे पुलिसवाले, वजह 31 साल पुरानी है
Next: एक बार फिर आतंकियों ने की श्रीनगर को दहलाने की कोशिश, पेट्रोल बम से किया हमला

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 12 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 12 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 12 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.