Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दुर्गा पूजा पंडाल को काले कपड़ों से ढक दिया झारखंड सरकार ने भाजपा नेता की शिकायत पर फिर से लौटाई रौनक :-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

दुर्गा पूजा पंडाल को काले कपड़ों से ढक दिया झारखंड सरकार ने भाजपा नेता की शिकायत पर फिर से लौटाई रौनक :-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
Ek8CkU8UUAAZ85B

दुर्गा पूजा भारत में लगभग हर जगह मनाई जाती है। बंगाल के पड़ोसी झारखंड में तो इसकी रौनक ही कुछ खास होती है। लेकिन चायनीज कोरोना वायरस के कारण इसके धूमधाम की चमक थोड़ी फीकी पड़ गई है। रही-सही कसर कॉन्ग्रेस समर्थित झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार कर दे रही है।

Rahul Awasthi (@irahulawasthi) | Twitter

मामला राँची रेलवे स्टेशन के नजदीक दुर्गा पूजा पंडाल से जुड़ा है। यहाँ स्थानीय लोग बहुत पहले से ही दुर्गा पूजा मनाते आ रहे हैं। इस साल भी इन्होंने कोरोना संबंधी सरकारी दिशा-निर्देशों को मानते हुए पंडाल बनाया था। लेकिन हेमंत सोरेन सरकार को यह रास नहीं आया। राँची प्रशासन ने 22 अक्टूबर को इस पंडाल में पहुँच कर पेंटिंग्स के कारण भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए इसे काले पर्दे से ढकने का निर्देश दिया।

प्रशासन के निर्देशों को मानते हुए राँची रेलवे स्टेशन दुर्गा पूजा पंडाल समिति ने तुरंत ही पंडाल के सारे पेंटिग्स को काले कपड़ों से ढक दिया। लेकिन यह खबर ज्यादा देर तक दबी नहीं रह सकी। स्थानीय भाजपा नेताओं से होते हुए यह खबर पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी तक भी पहुँची। उन्होंने तुरंत ही इस मामले को फोटो सहित ट्वीट कर राज्य की हेमंत सरकार के कथित सेकुलर छवि का पर्दाफाश किया। बाबूलाल मरांडी ने यह लिखा :-

राँची रेलवे स्टेशन दुर्गा पूजा पंडाल को प्रशासन के द्वारा काले कपड़ों से ढकवाकर हेमंत सोरेन सरकार ने धार्मिक आस्था पर चोट पहुँचाई है। इस घटना की जितनी निंदा की जाए, कम है। मुझे यह बताते हुए काफी दुःख हो रहा कि झामुमो सरकार द्वारा लिया गया अधिकतर निर्णय बहुसंख्यक समाज की आस्था के अनुकूल प्रतीत नहीं हो रहा। दुर्गा पूजा सिर्फ हिंदुओं का ही नहीं अपितु सभी धर्म के लोगों की शक्ति और स्वास्थ्य वर्धन हेतु आस्था और विश्वास का प्रतीक है।”

Jharkhand govt issue guideline for durga puja | झारखंड: कोरोना काल में नहीं  दिखेंगे खूबसूरत पंडाल, दुकानदारों-पुरोहित को सता रही चिंता | Hindi News,  बिहार एवं झारखंड

इस खबर के स्थानीय भाजपा नेताओं से लेकर बड़े नेताओं और पूर्व मुख्यमंत्री तक पहुँचने के कारण प्रशासन ने फिर से आदेश जारी किया। इस आदेश के अनुसार एक घंटे के भीतर ही पंडाल से काले कपड़े हटा लिए गए। छीछालेदर से बचने के लिए प्रशासन ने इसके बाद बैरिकेडिंग आदि करवाई।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: 23 अक्टूबर 2020, शुक्रवार का शुभ मुहूर्त:-
Next: नवरात्र के अपमान पर इरोस नाउ के ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज, माफ़ी मांगने पर भी लोगो का गुस्सा नहीं हुआ शांत :-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 2 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.