Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • लक्ष्मी विलास होटल काण्ड राजस्थान हाईकोर्ट ने अरुण शौरी व अन्य लोगो के ख़िलाफ़ कार्यवाही पर लगाई रोक :-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

लक्ष्मी विलास होटल काण्ड राजस्थान हाईकोर्ट ने अरुण शौरी व अन्य लोगो के ख़िलाफ़ कार्यवाही पर लगाई रोक :-

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
Arun-Shourie-ovsdd6g6jtn1j8o0gc8kld7z07o4h9btxeaz7bl2tk

राजस्थान की एक विशेष अदालत ने उदयपुर के होटल की बिक्री मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण शौरी और तत्कालीन विनिवेश सचिव प्रदीप बैजल के ख़िलाफ़ केस दर्ज करने का आदेश दिया था. हाईकोर्ट ने अपने अगले आदेश तक अदालत की कार्यवाही पर रोक लगाते हुए मामले के रिकॉर्ड मांगे हैं|
राजस्थान हाईकोर्ट ने साल 2002 में उदयपुर के लक्ष्मी विलास पैलेस होटल की बिक्री से संबंधित एक मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण शौरी और अन्य के खिलाफ सीबीआई अदालत की कार्यवाही पर रोक लगा दी है|

होटल लक्ष्मी विलास घोटाला कांड: पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण शौरी सहित अन्य  आरोपियों ने हाईकोर्ट में दाखिल की याचिका - HS News: Hindi News, Breaking  News ...

इस मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस विजय बिश्नोई ने आदेश दिया कि ‘ट्रायल कोर्ट अगले आदेश तक याचिकाकर्ताओं के खिलाफ कार्यवाही नहीं करेगा.’

हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट से मामले के रिकॉर्ड भी मांगे और तीन सप्ताह के बाद मामले को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया|

शौरी ने कहा कि लक्ष्मी विलास होटल के विनिवेश की प्रक्रिया को राजस्थान हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच के समक्ष एक ही व्यक्ति द्वारा दो बार चुनौती दी गई थी, लेकिन 2002 और 2006 में दोनों बार खारिज कर दिया गया था|

उन्होंने कहा कि याचिकाओं को खारिज करते हुए हाईकोर्ट ने विशेष रूप से कहा कि उनके सामने कोई ऐसा रिकॉर्ड पेश नहीं की गई है कि मनमाना मूल्य पर शेयर्स बेचे गए थे|

शौरी ने यह भी कहा कि ट्रायल कोर्ट ने उनको सुने बिना आरोप लगया कि उनका ‘दोहरा चरित्र’ है|

उन्होंने कहा कि निचली अदालत को उच्चतर अदालत द्वारा निर्धारित कानून का पालन करना चाहिए, लेकिन यहां पर ट्रायल कोर्ट द्वारा पारित आदेश में उच्च न्यायालय द्वारा की गई विशिष्ट टिप्पणियों को नजरअंदाज किया गया है|

साल 2002 में लक्ष्मी विलास होटल खरीदने वाली भारत होटल्स लिमिटेड की ज्योत्सना सूरी के लिए पेश हुए वरिष्ठ वकील पीपी चौधरी ने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल ने विनिवेश समिति की सिफारिशों को स्वीकार करने का निर्णय लिया था, जिसके बाद लक्ष्मी विलास होटल का विनिवेश किया गया था|

चौधरी ने सीबीआई अदालत के आदेश को अवैध करार दिया और कहा कि भारत होटल्स लिमिटेड ने लक्ष्मी विलास होटल के लिए 7.52 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी, जो आरक्षित मूल्य से 25 प्रतिशत अधिक था, जिसके बाद इसकी बोली स्वीकार कर ली गई|

एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया एसवी राजू ने भी कहा कि ट्रायल कोर्ट द्वारा पारित आदेश ‘कानून की नजर में उचित नहीं है|

उन्होंने कहा कि सीबीआई ने इस मामले में दो बार क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की है जिसमें एफआईआर में नामजद किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कोई अपराध न किए जाने का दावा किया गया है|

उन्होंने कहा कि इसके बावजूद ट्रायल कोर्ट ने सीबीआई की दलीलों को दरकिनार करते हुए अवैध आदेश पारित किया है|

सितंबर महीने में जोधपुर की एक विशेष अदालत ने सीबीआई को आईटीडीसी (भारत पर्यटन विकास निगम) के उदयपुर स्थित लक्ष्मी विलास होटल की बिक्री संबंधी मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण शौरी और तत्कालीन विनिवेश सचिव प्रदीप बैजल के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया था.

आरोप है कि इस बिक्री से राजकोष को 224 करोड़ रुपये का कथित घाटा हुआ. सीबीआई की अदालत ने दो दशक पहले उदयपुर में लक्ष्मी विलास पैलेस होटल की बिक्री करने से जुड़े तीन अन्य लोगों के खिलाफ भी मामले दर्ज करने का आदेश दिया है|

अदालत ने सीबीआई द्वारा मामला बंद करने के लिए अगस्त 2019 में दायर की गई क्लोजर रिपोर्ट खारिज कर दी और एजेंसी को मामले की फिर से जांच करने का आदेश दिया|

विशेष न्यायाधीश पूर्ण कुमार शर्मा ने कहा था कि पत्रकार के रूप में शौरी ने बहसों एवं साक्षात्कारों के दौरान भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई थी. कोर्ट ने कहा कि ‘यह भ्रष्टाचार के मामले पर उनके दोहरे मापदंड को दर्शाता है|

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: भारत का स्वदेशी सुपर कंप्यूटर ताकतवर हो रहा है, कंप्यूटिंग स्पीड 45PF के लिए तीसरे चरण की तैयारी:
Next: आलू 45 रु तो प्याज 100 रु तक प्रति किलो, रसोई का बिगड़ा बजट; दिवाली के पहले राहत नहीं:-

Related Stories

48c3cef4cad701b5738e3456d604589c1746969225800487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सत्य और असत्य के बीच सोशल मीडिया ने खड़ा कर दिया अर्धसत्य का संकट: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 2 hours ago 0
images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 2 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.