Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • एक बार फिर आतंकियों ने की श्रीनगर को दहलाने की कोशिश, पेट्रोल बम से किया हमला
  • क्राइम
  • देश

एक बार फिर आतंकियों ने की श्रीनगर को दहलाने की कोशिश, पेट्रोल बम से किया हमला

Ranjeet Gupta 7 years ago 0 comments
WhatsApp Image 2019-11-05 at 17.16.03
जम्मू : एक बार फिर आतंकियों ने श्रीनगर को दहलाने की नापाक कोशिश की।श्रीनगर के जडिबल इलाके में आतंकियों ने पेट्रोल बम से हमला किया।इस हमले में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।हालांकि दो गाड़ियों व एक स्कूटी को नुकसान पहुंचा है।पुलिस और सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू किया है।

इससे पहले कल यानी कि सोमवार को आतंकियों ने श्रीनगर शहर के लाल चौक के पास आतंकियों ने सोमवार दोपहर ग्रेनेड हमला किया था। जिसके बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।इस हमले में इसमें खिलौना बेचने वाले यूपी के एक व्यक्ति की मौत हो गई थी जबकि 38 लोग घायल हुए हैं।

पुलिस का कहना है कि 15 लोग घायल हुए हैं।घटना के बाद आतंकियों की धरपकड़ के लिए पूरे इलाके की घेराबंद कर सर्च ऑपरेशन चलाया गया था लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद श्रीनगर में यह पहला आतंकी हमला था।दोपहर 1:20 बजे आतंकियों ने हरि सिंह स्ट्रीट इलाके के गोनीखान बाजार में भीड़ को निशाना बनाकर ग्रेनेड हमला किया।
ग्रेनेड सड़क पर गिरकर फट गया।घायलों को एसएमजीएस अस्पताल पहुंचाया गया।यहां गंभीर रूप से घायल उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के रिंकू सिंह (40) ने दम तोड़ दिया।रिंकू खिलौनों और गुब्बारों का ठेला लगाता था।दो स्थानीय घायलों एजाज और फय्याज अहमद की हालत गंभीर है।पुलिस प्रवक्ता के अनुसार घायलों में तीन एसएसबी की डेल्टा कंपनी के जवान भी शामिल हैं।

Post navigation

Previous: देहरादून : मानव श्रृंखला के चक्कर में हांफा शहर, चारों तरफ जाम का कहर…
Next: तुच्छ राजनीतिक फायदों के लिए आतंकवाद को बढ़ावा देता है पाकिस्तान : भारत

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.