Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • 16 साल तक के बच्चों की आंखों का पूरा इलाज मुफ्त पटना :-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

16 साल तक के बच्चों की आंखों का पूरा इलाज मुफ्त पटना :-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
67073177

16 वर्ष तक के बच्चों के नेत्र संबंधी सभी रोगों का चिरैयाटांड स्थित महावीर नेत्रालय में सोमवार से पूरा इलाज मुफ्त किया जाएगा। इसमें सर्जरी, दवाओं से लेकर चश्मा तक मुफ्त दिया जाएगा। इसमें अमेरिकी संस्था ट्रिपल एच फ्लूसिंग सहयोग करेगी। इसके अलावा पाटलिपुत्र में बुजुर्गो के लिए विशेष सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल और बेगूसराय में सामान्य लोगों के लिए अस्पताल खोला जाएगा।

Eye surgery of premature kids to start at IGIMS | Patna News - Times of  India

ये बातें महावीर न्यास समिति के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने महावीर नेत्रालय के नए अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर के उद्घाटन अवसर पर कहीं।

कुणाल ने कहा, आंखें हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग हैं। ये हमारे दिलो-दिमाग का आईना हैं। उन्होंने कहा, महावीर नेत्रालय के कुशल चिकित्सकों की मेहनत के कारण आज लोगों को नेत्र उपचार के लिए प्रदेश से बाहर नहीं जाना पड़ रहा है।

महावीर आरोग्य संस्थान के निदेशक डॉ। एससी मिश्र ने कहा, संस्थान गरीबों के लिए वरदान है। यहां भर्ती मरीजों को खाना-नाश्ता मुफ्त दिया जाता है। हृदय, हाथ और हैंडीकैप्ड यानी विकलांग लोगों के लिए काम करने वाली अमेरिकी संस्था ट्रिपल एच फ्लूसिंग का इसमें विशेष सहयोग है। महावीर नेत्रालय के निदेशक डॉ। डीके रमन ने कहा, आंखों के अत्याधुनिक उपचार की तमाम सुविधाएं अस्पताल में उपलब्ध हैं। मौके पर डॉ। एसएनपी सिन्हा, डॉ। प्रदीप जैन, डॉ। एसएन सिन्हा, डॉ। लखींद्र प्रसाद समेत दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: क्राइम के रास्तों से बच्चों को रोकेगा चाइल्ड फ्रेंडली थाना:-
Next: डॉक्टर रेड्डीज के खिलाफ साइबर हमला, कंपनी ने आइसोलेट किया डाटा सेंटर:-

Related Stories

48c3cef4cad701b5738e3456d604589c1746969225800487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सत्य और असत्य के बीच सोशल मीडिया ने खड़ा कर दिया अर्धसत्य का संकट: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 22 hours ago 0
images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 3 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 3 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.