Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • डॉक्टर रेड्डीज के खिलाफ साइबर हमला, कंपनी ने आइसोलेट किया डाटा सेंटर:-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

डॉक्टर रेड्डीज के खिलाफ साइबर हमला, कंपनी ने आइसोलेट किया डाटा सेंटर:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
2020_10$2020102215100060401_0_news_large_17

डाॅ. रेड्डी लैब्रटोरी ने अपने बयान में कहा कि साइबर हमला का पता चलते ही कंपनी ने अपने डाटा सेंटर सर्विसेज को सुरक्षित करने के लिए जरूरी कदम उठाए हैं। कंपनी के सीआईओ मुकेश राठी ने कहा कि कंपनी की कोशिश है कि 24 घंटों के भीतर सभी सेवाएं बहाल कर दी जाएं। इस घटना की वजह से कंपनी की सेवाओं पर बड़ा असर नहीं पड़ा है।

भारत में कंपनी रूस की स्पूतनिक-वी के साथ मिलकर कोविड-19 वैक्सीन का ट्रायल कर रही है। टीवी चैनल ईटी नाउ की खबर के बाद कंपनी के शेयरों में 4.3 प्रतिशत तक की गिरावट आ गई थी। डाॅ. रेड्डी भारत की दूसरी नंबर की सबसे बड़ी दवा निर्माता कंपनी है। कंपनी के सर्वर पर हमले की वजह से दुनिया भर में इसके महत्वपूर्ण प्लांट ठप पड़ गए थे।

भारतीय कंपनी डॉ रेड्डीज पर हुआ साइबर हमला, बंद किए सभी डाटा केंद्र

ईटी नाउ ने सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट की थी कि कंपनी के प्लांट अमेरिका, ब्रिटेन, ब्राजील, भारत और रूस में साइबर हमलों की वजह से प्रभावित हुए हैं। इन स्थानों पर प्लांट बंद पड़ गए थे। हैदराबाद स्थित कंपनी डाॅ. रेड्डीज ने ग्लोबल कंपनियों के साथ कोरोना वायरस के इलाज के लिए रेमडेसिविर और फेविपिराविर भारत में बिक्री के लिए करार किया था।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: 16 साल तक के बच्चों की आंखों का पूरा इलाज मुफ्त पटना :-
Next: खुशखबरी सरकार ने दी अंतरराष्ट्रीय यात्रा और वीजा प्रतिबंधों में काफी छूट :-

Related Stories

48c3cef4cad701b5738e3456d604589c1746969225800487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सत्य और असत्य के बीच सोशल मीडिया ने खड़ा कर दिया अर्धसत्य का संकट: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 22 hours ago 0
images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 3 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 3 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.