Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • खुशखबर, रेलवे के 11.58 लाख कर्मचारियों को मिलेगा 78 दिन के वेतन के बराबर बोनस:-
  • Uncategorized

खुशखबर, रेलवे के 11.58 लाख कर्मचारियों को मिलेगा 78 दिन के वेतन के बराबर बोनस:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (2)
 रेलवे ने गुरवार को कहा कि उसके करीब 11.58 लाख गैर-राजपत्रित कर्मचारियों को वित्त वर्ष 2019
-20 के लिए 78 दिन के वेतन के बराबर बोनस देने की मंजूरी दी गई है। रेल कर्मचारियों का उत्पादकता आधारित बोनस कुल 2081.68 करोड़ रुपए अनुमानित है।
रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा 78 दिन के वेतन के बराबर बोनस - Dainik Savera
केंद्रीय मंत्री मंडल ने बुधवार को हुई बैठक मेंरेल मंत्रालय के 2019-20 के लिए अपने सभी पात्र गैर-राजपत्रित कर्मचारियों (आरपीएफ/आरपीएसएफ कर्मचारियों को छोड़कर) को 78 दिन के वेतन के बराबर उत्पादकता आधारित बोनस देने के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया।

रेलवे के गैर-राजपत्रित कर्मचारियों को 78 दिन का उत्पादकता आधारित बोनस (पीएलबी) दिए जाने से 2,081.68 करोड़ रुपए का वित्तीय बोझ पड़ने का अनुमान है। बोनस के लिए पात्र गैर-राजपत्रित रेल कर्मचारियों के लिए वेतन आकलन सीमा 7,000 रुपए प्रति महीना तय की गई है।

रेल मंत्रालय के बयान के अनुसार, इसके तहत पात्र रेल कर्मचारी को 78 दिन के लिए अधिकतम 17,951 रुपए बोनस मिलेगा। इस निर्णय से रेलवे के करीब 11.58 लाख गैर-राजपत्रित कर्मचारियों को लाभ होगा।

रेलवे के उत्पादकता आधारित बोनस में सभी गैर-राजपत्रित कर्मचारी (आरपीएफ/आरपीएसएफ कर्मचारियों को छोड़कर) शामिल हैं। रेलकर्मियों को हर साल पीएलबी दुर्गा पूजा/दशहरा से पहले मिलता है। बयान के अनुसार, मंत्रिमंडल के निर्णय के तहत 2019-20 के लिए 78 दिनों का वेतन बोनस के रूप में दिया जाएगा। इससे उम्मीद है कि कर्मचारी रेलवे के प्रदर्शन में सुधार लाने के लिए प्रेरित होंगे।

रेलवे ने कहा, पात्र रेल कर्मचारियों को पीएलबी हर साल दुर्गा पूजा/दशहरा से पहले मिलता है। इस वर्ष भी मंत्रिमंडल के निर्णय को इस साल के दुर्गा पूजा और दशहरा अवकाश से पहले क्रियान्वित किया जाएगा।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: व्हाट्सऐप ने दी चैट को हमेशा के लिए म्यूट करने की सुविधा, पढ़िए सोशल मीडिया रिएक्शन्स:-
Next: विद्या बालन ने मध्य प्रदेश के जंगलों में शुरू की ‘शेरनी’ की शूटिंग, वन्य अधिकारी के किरदार में आएंगी नजर

Related Stories

  • Uncategorized

बिजली संकट दूर करने के लिए विधायक ने मंत्री से की मुलाकात

Sarvoday Times 4 months ago 0
_ (9)
  • Uncategorized

राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री श्री काशी विश्वनाथ धाम, वाराणसी में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अन्तर्गत ज्योतिर्लिंग एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम ‘सोमनाथ संकल्प महोत्सव’ में सम्मिलत हुए

Sarvoday Times 4 months ago 0
download (1)
  • Uncategorized

कौशल विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, युवाओं को उद्योगों के अनुरूप प्रशिक्षण देने के निर्देश

Sarvoday Times 6 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.