Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • अभिनेत्री पत्नी को इतना पीटा की उसके कान के पर्दे फट गए,पति के ख़िलाफ़ कराया मुकदमा दर्ज
  • क्राइम
  • देश

अभिनेत्री पत्नी को इतना पीटा की उसके कान के पर्दे फट गए,पति के ख़िलाफ़ कराया मुकदमा दर्ज

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 0 comments
अभिनेत्री पत्नी को इतना पीटा की उसके कान के पर्दे फट गए,पति के ख़िलाफ़ कराया मुकदमा दर्ज

मध्य प्रदेश : इंदौर निवासी एक अभिनेता के खिलाफ उसकी दिल्ली निवासी मॉडल और अभिनेत्री पत्नी ने दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया है।पत्नी का अरोप है कि पति ने उसे इतना पीटा कि उसके कान का पर्दा तक फट गया।

मुंबई के गोरेगांव थाने में दिल्ली निवासी मॉडल और अभिनेत्री स्वाति ने केस दर्ज करवाया है।पुलिस ने केस शून्य पर दर्ज कर इंदौर के द्वारकापुरी थाने को भेजा है।पुलिस की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं होते देख स्वाति ने मंगलवार को इंदौर आकर एडीजी वरुण कपूर से मुलाकात की।द्वारकापुरी पुलिस जांच कर रही है।

इंदौर के सुदामा नगर में रहने वाले अभिनेता कर्ण (30) पिता सूर्यप्रकाश शास्त्री से 30 वर्षीय स्वाति मेहरा ने करीब 10 महीने पहले 13 फरवरी 2019 को प्रेम विवाह किया था।दोनों की मुलाकात जून 2018 में मुंबई में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी।कर्ण फिल्म में मुख्य अभिनेता था।स्वाति का आरोप है कि कर्ण ने शादी के दो महीने बाद ही दहेज की मांग कर दी।इसके लिए उसने कई बार स्वाति से मारपीट भी की,जिससे उसके कान का पर्दा तक फट गया।
स्वाति का यह भी आरोप है कि एक बार कार से इंदौर आते वक्त रास्ते में कर्ण ने उसे मारने की कोशिश भी की।यहां तक कि स्वाति का करियर चौपट करने का भी प्रयास किया।स्वाति के अभिनेता पति कर्ण शास्त्री का कहना है कि स्वाति मुझसे अलग रहती है।यह फैसला आपसी सहमति से हुआ था।उसके लगाए सभी आरोप गलत हैं।मैंने आज तक उस पर हाथ नहीं उठाया है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: नैनीताल में रामनगर हाइवे पर रोडवेज बस और बाइक की टक्कर,एक सकस की मौके पर ही हुई मौत
Next: अपने क्वार्टर में पुलिस कांस्टेबल ने कीटनाशक पीकर दी जान

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 8 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 8 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 8 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.