Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • मेडिकल काॅलेज अस्पताल में सीटी स्कैन 22 दिन से बंद, कोरोना मरीज परेशान:-
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

मेडिकल काॅलेज अस्पताल में सीटी स्कैन 22 दिन से बंद, कोरोना मरीज परेशान:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
21_10_2020-child_sagar2

कोरोना मरीजों की जांच के मामले में सागर के कोविड के लिए आरक्षित बुंदेलखंड मेडिकल काॅलेज अस्पताल प्रबंध की लापरवाही सामने आई है। यहां पर आउटसोर्स के माध्यम से सीटी स्कैन यूनिट स्थापित की गई थी। कोविड काल में सागर सहित संभाग से आने वाले मरीजों की सीटी स्कैन जांच कर चेस्ट व लंग्स इंफेक्शन देखकर इलाज दिया जाता है, लेकिन बीते करीब 22 दिन से बीएमसी में एक भी कोविड मरीज की सीटी स्कैन जांच नहीं की गई है।

Coronavirus Sagar News CT scan at Medical College Hospital closed for 22  days Corona patient upset

मशीन संचालित करने वाली फर्म व कर्मचारी तकनीकी खामी बताकर मशीन को बंद किये है, जबकि मशीन ठीक है। मामला भुगतान को लेकर अटका हुआ है। करीब 40 लाख रुपये का भुगतान बकाया बताया जा रहा है, जिस कारण सीटी स्कैन मशीन को जानबूझकर बंद कर दिया गया है।

कोरोना मामले में मरीज की जांच और इलाज को लेकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गाइड लाइन जारी की गई है। इसमें एक्सरे-सीटी स्कैन जांच को अनिवार्य किया गया है। कोविड अस्पताल के डॉक्टर हर दूसरे कोरोना संक्रमित मरीज को सीटी स्कैन कराने की सलाह देते हैं, ताकि संक्रमण का स्तर पता चल सके, लेकिन सीटी स्कैन जांच बंद होने से यह संभव नहीं हो पा रहा है। मरीज के साथ डॉक्टर भी परेशान हैं।

करीब 40 लाख रुपये का भुगतान बकाया

नवदुनिया पड़ताल में सामने आया है कि बीएमसी में सीटी स्कैन मशीन में जो तकनीकी खराबी बताई जा रही है, वह मामूली है और चंद घंटों में सुधर सकती है, लेकिन सालों से सीटी स्कैन लगाने वाली एजेंसी का भुगतान रोककर रखा गया है, जिस कारण आउटसोर्स से मशीन लगाने वाली एजेंसी उसे सुधरवाने में रूचि नहीं ले रही है। अस्पताल प्रबंधन ने इस मामले में कॉलेज प्रशासन को अवगत कराया तो उसका पूरा लेखा-जोखा निकलवाया गया है। इसमें करीब 40 लाख रुपये बकाया बताया जा रहा है। एजेंसी को करीब 2016 से भुगतान ही नहीं किया गया है। इसमें आयुष्मान निरामय योजना के तहत कराई गई सीटी स्कैन जांचें जो कोविड के पहले की हैं, उनकी संख्या काफी ज्यादा है।

सीटी स्कैन चालू नहीं की तो एजेंसी को हटा देंगे

सीटी स्कैन मशीन में कुछ तकनीकी खामी आने के चलते मशीन बंद है। बीच में कुछ सीटी स्कैन किए गए हैं। भुगतान का ईश्यू भी सामने आया है। एजेंसी काे ताकीद किया गया है। मशीन चालू नहीं कराई तो वर्तमान एजेंसी को हटाकर किसी दूसरी एजेंसी का टेंडर कराया जाएगा।

– डॉ. राजेश जैन, अधीक्षक, बीएमसी अस्पताल सागर

10 लाख का भुगतान कर दिया है

सीटी स्कैन मशीन बंद होने की जानकारी मिली थी। मामले में मेरे सागर आने के पूर्व से एजेंसी का भुगतान नहीं किया गया था। करीब 2016 से भुगतान अटका है। फिलहाल 10 लाख रुपये का भुगतान कर दिया है।

Post navigation

Previous: पहाड़ी पर बिखरे थे प्राचीन मूर्तियों के अवशेष, सहेज कर ग्रामीणों ने बनाया देवालय, शुरू की पूजा:-
Next: आक्‍सीजन ने मध्य प्रदेश के 600 उद्योगों में फूंकी जान, पर 30 फीसद महंगा हुआ सिलिंडर:-

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.