Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • आयुष्मान कार्ड योजना विदिशा जिले में अब लोकसेवा केंद्र से भी मिलेगा :-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

आयुष्मान कार्ड योजना विदिशा जिले में अब लोकसेवा केंद्र से भी मिलेगा :-

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
images

जिले में अब आयुष्मान भारत योजना के तहत हितग्राहियों को लोकसेवा केंद्र से भी लाभार्थी कार्ड मिल सकेगा। यह सुविधा जिले के सभी लोक सेवा केंद्र पर अगले सप्ताह से शुरू हो जाएगी। लोकसेवा के जिला प्रबंधक अमित अग्रवाल ने बताया कि अब तक यह कार्ड स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों पर ही बनाए जाते थे। अब राज्य सरकार ने लोकसेवा केंद्रों पर भी कार्ड बनाने का निर्णय लिया है। इसकी शुरुआत जिले में अगले सप्ताह से शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 12 लोकसेवा केंद्र हैं। कार्ड के लिए 30 रुपये की राशि निर्धारित की है। सभी लोक सेवा केंद्रों के आधार ऑपरेटरों के यूजर आईडी बनाए जा रहे हैं। इस योजना के कार्ड से गरीब और कमजोर परिवारों को निशुल्क इलाज की सुविधा मिलेगी।

\आयुष्मान भारत योजना के लिए कैसे कराएं रजिस्ट्रेशन ? कितना मिलेगा पैसा ? |  प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना

अग्रवाल ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम है। जिसके तहत गरीब लोगों को प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये तक के इलाज के लिए कैशलेश कवरेज प्रदान किया जाता है। इस योजना के द्वारा लाभार्थी सार्वजनिक और निजी दोनों तरह के अस्पतालों में इलाज की सुविधा प्राप्त कर सकता है। इस योजना के तहत गर्भावस्था देखभाल और मातृ स्वास्थ्य सेवाएं, नवजात और शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, बाल स्वास्थ्य, जीर्ण संक्रामक रोग, गैर संक्रामक रोग, मानसिक बीमारी का प्रबंधन, दांतों की देखभाल, बुजुर्ग के लिए आपातकालीन चिकित्सा जैसी स्वास्थ्य सेवाओं को शामिल किया गया है।

उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत योजना की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि योजना में शामिल होने के लिए परिवार के आकार और उम्र का कोई बंधन नहीं है। सरकारी अस्पताल और पैनल में शामिल अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों का कैशलेस इलाज किया जाता है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: आक्‍सीजन ने मध्य प्रदेश के 600 उद्योगों में फूंकी जान, पर 30 फीसद महंगा हुआ सिलिंडर:-
Next: सलकनपुर माँ विजयासन मंदिर में अष्‍टमी और नवमीं पर विशेष पूजा में पहुंचेंगे श्रद्धालु:-

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 19 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 20 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 20 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.