Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • गुडविल एम्बेसडर ने दिलाई पटना को साफ रखने की शपथ:-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

गुडविल एम्बेसडर ने दिलाई पटना को साफ रखने की शपथ:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (1)

पटना नगर निगम के गुडविल एम्बेसडर संजय मिश्रा की उपस्थिति में शुक्रवार को सिटी एम्बेसडर कार्यक्रम लॉन्च किया गया। इससे पहले उन्होंने पटना जंक्शन क्षेत्र एवं चीना कोठी स्लम में साफ-सफाई की और बस्ती के बच्चों को घर के आस-पास स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। वहीं, नगर निगम के सफाई कíमयों को स्वच्छता शपथ दिलाई।

एक्टर संजय मिश्रा पटना को स्वच्छ और सुंदर बनाने में लोगों को करेंगे  प्रोत्साहित पटना नगर निगम के बने ब्रांड एंबेस्डर » Patna News

संजय मिश्रा ने पटना जंक्शन के पास चांदनी चौक के पास साफ-सफाई की। साथ ही, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से अपील की कि वे अपनी दुकान/दफ्तर का कचरा सड़कों पर ना फैलाएं बल्कि पटना नगर निगम की गाड़ी में भी डालें। उन्होंने चीना कोठी स्लम का भी दौरा किया गया और सड़कों पर झाड़ू लगाकर आम जन से घरों के आस-पास सफाई बनाए रखने की अपील की। पटना नगर निगम के सफाई कíमयों और बस्ती के बच्चों को स्वच्छता शपथ भी दिलाई गई।

इस अवसर पर नगर निगम मेयर सीता साहू, डिप्टी मेयर मीरा देवी, सशक्त स्थायी समिति के पार्षद इंद्रदीप कुमार चंद्रवंशी, अपर नगर आयुक्त (स्थापना) देवेंद्र प्रसाद तिवारी, अपर नगर आयुक्त (सफाई एवं प्रवर्तन) शीला ईरानी, नूतन राजधानी अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी कुमार पंकज, पाटलीपुत्र अंचल की कार्यपालक पदाधिकारी प्रतिभा कुमारी, नगर प्रबंधक (एनसीसी) अभया प्रिया एवं अन्य उपस्थित रहे।

पटना नगर निगम का सिटी एम्बेसडर कार्यक्रम संजय मिश्रा एवं नगर आयुक्त हिमांशु शर्मा की उपस्थिति में लॉन्च किया गया। मौर्या लोक स्थित पटना नगर निगम मुख्यालय में कुल 46 चयनित सिटी एम्बेसडर को ट्रैनिंग दी गई। इस दौरान उन्हें स्वच्छता ऐप, निगम की कार्यप्रणाली एवं कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत कराया गया। वहीं, मिथिंगा वेस्ट मैनेजमेंट की प्रबंध निदेशक मोनालिसा एवं मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी अतुल्य गुंजन द्वारा सूखा-गीला कचरा पृथक्करण की तकनीक पर ट्रेनिंग दी गई।

नगर आयुक्त ने सभी सिटी एम्बेसडर को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए निगम की आगामी परियोजनों से अवगत कराया गया। साथ ही उनसे अपील की कि वे निगम के सफाई कíमयों के प्रति आम जन का नजरिया बदलने एवं उनका सम्मान करने के लिए प्रेरित करने की अपील की। नगर आयुक्त महोदय ने कहा, जो सफाई कर्मी हमारे घर के आस-पास हर दिन झाड़ू लगाता है, हम उसके प्रति इतने उदासीन हैं कि उसका नाम तक नहीं जानते। हम सफाई कíमयों को अगर मान-सम्मान देंगे, उनके काम को प्रोत्साहित करेंगे, तो उनकी परफॉर्मेंस भी बेहतरीन होगी। इसका असर शहर की स्वच्छता पर भी होगा।

गुए गुडविल एम्बेसडर संजय मिश्रा ने कहा, पिछले चार-पांच दिनों में मैंने निगम के पार्षदों एवं अधिकारियों के साथ बैठकें की, पटना शहर के कई जगहों का भ्रमण किया और आम जन से भी बातचीत की इस दौरान मुझे महसूस हुआ कि निगम की ओर से आम जन को कई तरह की सुविधाएं मिल रही हैं और आने वाले दिनों में कई अन्य परियोजनाएं भी धरातल पर उतरने वाली हैं जिससे आम जन की जीवनशैली में सुधार होगा। मगर किन्हीं कारणों से निगम की मेहनत और प्लानिंग की जानकारियां आम जन तक नहीं पहुंच पा रही हैं“ उन्होंने कहा, पटना के पास थोड़ा है और थोड़े की जरूरत है। आप सबके सहयोग से मैं भी निगम की छवि बेहतर करने के लिए प्रयासरत रहूंगा।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: कोरोना योद्धा बनने की प्रेरणा दे रहे हैं योगियों की यह प्रतिमाएं, लोगों के लिए बड़ा संदेश:-
Next: सिनेमाघर खुलने पर यश की सुपरहिट फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 1’ ने दोबारा दी बड़े पर्दे पर दस्तक:-

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 13 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 13 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 13 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.