Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • नवरात्रि पर प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी जी ने गुजरात को दिए तीन बेहतरीन तोहफे:-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

नवरात्रि पर प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी जी ने गुजरात को दिए तीन बेहतरीन तोहफे:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
hqdefault

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को नई दिल्ली से वीडियो लिंक के जरिये गुजरात में किसान कल्याण, स्वास्थ्य देखभाल और पर्यटन से संबंधित 3 परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इन परियोजनाओं को गुजरात के लिए नवरात्रि का तोहफा माना जा रहा है।
मोदी ने राज्य के किसानों को सिंचाई और कृषि से संबंधित कार्यों के लिए दिन के समय बिजली मुहैया कराने के लक्ष्य के साथ ‘किसान सूर्योदय योजना’ की शुरुआत की।

PM Modi attends Navratri festival in Ahmedabad, Gujarat - YouTube

किसान सूर्योदय योजना पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि किसानों को पानी बचा कर ‘पर ड्रॉप, मोर क्रॉप’ यानी प्रति बूंद, अधिक फसल का मंत्र अपनाना चाहिए। अब जब किसानों को दिन में भी बिजली मिलेगी तो उन्हें अधिक पानी बचाने पर भी जोर देना चाहिए।

470 करोड़ का अस्पताल : इसके अलावा उन्होंने अहमदाबाद के यू एन मेहता हृदयरोग विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान में राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा 470 करोड़ रुपए की लागत से तैयार बाल हृदय रोग अस्पताल का भी उद्घाटन किया।

जूनागढ़ में सबसे बड़ा रोप वे : मोदी ने अहमदाबाद में प्रमुख तीर्थस्थल जूनागढ़ शहर के निकट गिरनार पर्वत में 2.3 किलोमीटर लंबी रोप-वे परियोजना का भी उद्घाटन किया। इसे एशिया का सबसे लंबा मंदिर रोपवे बताया जा रहा है। इस दौरान मोदी ने अपने संबोधन में रोप-वे परियोजना के पूरे होने में देरी को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा।
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘अगर उन्होंने गिरनार रोपवे की राह में रोड़े न अटकाए होते तो इसका काम वर्षों तक न रुका रहता। लोगों और पर्यटकों को काफी समय पहले ही इसका लाभ मिलना शुरू हो जाता।

पीएम मोदी भी करते हैं नवदुर्गा की पूजा, जानिये गुजरात में कैसे मनाते हैं  दुर्गा पूजा - dharma narendra modi navratri vrat gujrat durga puja tdha -  AajTak

उन्होंने कहा, ‘एक देशवासी के तौर पर हमें ऐसी (गिरनार रोपवे) जन महत्व की परियोजनाएं लंबे समय तक रुके रहने से देश को लोगों को होने वाले नुकसान के बारे में सोचना चाहिए।’

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: चीन में बने पाकिस्तानी क्वाडकॉप्टर को भारतीय सेना ने गोली मारी:-
Next: सलमान खान ने खोली जान कुमार सानू की सच्चाई जान को जानकर खूब रोईं निक्की तंबोली:-

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 11 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 11 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.