Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और PM मोदी ने देशवासियों को दशहरा की बधाई दी
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और PM मोदी ने देशवासियों को दशहरा की बधाई दी

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
672532-shubh

कोरोना वायरस महामारी के बीच देश आज दशहरा का पर्व मना रहा है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दशहरा की बधाई दी। राष्ट्रपति ने कहा, यह त्योहार महामारी के प्रभाव से सबकी रक्षा कर देशवासियों में समृद्धि व खुशहाली का संचार करे।

वहीं, पीएम मोदी ने कहा, आप सभी को मां सिद्धिदात्री के आशीर्वाद से अपने कार्यों में सिद्धि प्राप्त हो। इसके अलावा कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत अन्य नेताओं ने भी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर कहा, ‘सभी देशवासियों को दशहरा की बधाई और शुभकामनाएं। यह पर्व अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। मेरी कामना है कि हर्ष और उल्लास का यह त्योहार महामारी के प्रभाव से सबकी रक्षा कर देशवासियों में समृद्धि व खुशहाली का संचार करे।’

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘देशवासियों को महानवमी की हार्दिक शुभकामनाएं। नवरात्रि के इस पावन दिवस पर मां दुर्गा की नौवीं शक्ति देवी सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की जाती है। मां सिद्धिदात्री के आशीर्वाद से हर किसी को अपने कार्यों में सिद्धि प्राप्त हो।’

बता दें कि दशहरा हिंदुओं के सबसे खास त्योहारों में से एक माना जाता है। इसे विजयादशमी भी कहा जाता है, जो पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती है। हिंदू धर्म के विक्रम सम्वत कैलेंडर में दशहरा का त्योहार आश्विन माह की दशमी को आता है। इस साल दशहरा रविवार यानी आज मनाई जा रही है।

आज देवी दुर्गा के नौवें और अंतिम रूप मां सिद्धिदात्री की पूजा-आराधना की जाती है। माता सिद्धिदात्री के भक्त मानते हैं  कि उनकी विधिवत पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और मनुष्य को यश, बल और धन की सिद्धि होती है।

Post navigation

Previous: इंदौर में कोरोना संक्रमितों की संख्या काम हुई तो डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ को भेजा एमवाय अस्पताल:-
Next: ड्रग्स एंगल : टीवी अभिनेत्री प्रीतिका चौहान के साथ NCB ने वर्सोवा में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.