Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • हम अमेरिका के साथ भारत की साझेदारी का सम्मान करते हैं : जो बिडेन
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • विदेश

हम अमेरिका के साथ भारत की साझेदारी का सम्मान करते हैं : जो बिडेन

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
joe-biden-1603538425

भारत के वायु प्रदूषण पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टिप्पणी की आलोचना करते हुए डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बिडेन ने कहा कि वह और उनकी पार्टी की उप राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस, अमेरिका के साथ भारत की साझेदारी का बेहद सम्मान करते हैं।

बिडेन ने एक ट्वीट में कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत को ‘गंदा’ देश बताया है। इस तरह से अपने मित्रों के बारे में बात नहीं की जाती है और इस तरह से जलवायु परिवर्तन जैसै वैश्विक चुनौतियों का सामना भी नहीं किया जाता है। ट्रंप ने दो दिन पहले राष्ट्रपति चुनाव की बहस के दौरान चीन, भारत और रूस के बारे में कहा था कि ये देश अपनी ‘गंदी’ हवाओं का ध्यान नहीं रख रहे हैं।

गुरुवार को टेनेसी के नैशविल में बिडेन के साथ अंतिम बहस के दौरान ट्रंप ने कहा था कि चीन को देखें, वह कितना गंदा है। रूस को देखें। भारत को देखें। वहां हवा बहुत गंदी है। ‘इंडिया वेस्ट’ साप्ताहिक के हालिया अंक में प्रकाशित अपने स्तंभ (लेख) को रिट्वीट करते हुए उन्होंने शनिवार को एक ट्वीट में कहा कि कमला हैरिस और मैं हमारी साझेदारी को खूब महत्व देते हैं और हम हमारी विदेशी नीति में सम्मान को फिर से केंद्र में रखेंगे।

उन्होंने कहा कि अगर वह राष्ट्रपति चुने जाते हैं तो अमेरिका और भारत आतंकवाद के सभी रूपों के खिलाफ और शांति और स्थिरता के ऐसे क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए साथ काम करेंगे, जहां चीन या कोई अन्य देश अपने पड़ोसी देशों को चेतावनी नहीं देता हो।

उन्होंने कहा कि वह बाजारों को खोलेंगे और अमेरिका और भारत में मध्य वर्ग को बढ़ाने के लिए काम करेंगे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि वह जलवायु परिवर्तत जैसे अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों का सामना भी साथ में करेंगे।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: एकता की भावना से ओत-प्रोत हमारा देश प्रतिभावान लोगों से भरा हुआ है PM मोदी
Next: मध्यप्रदेश : कांग्रेस विधायक राहुल लोधी ने भाजपा का दामन थामा

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.