Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कविता कौशिक ने मारी धमाकेदार वाइल्ड कार्ड एंट्री बिग्ग बॉस 14 :-
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

कविता कौशिक ने मारी धमाकेदार वाइल्ड कार्ड एंट्री बिग्ग बॉस 14 :-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download

बिग बॉस 14 लगातार चर्चा में है। सलमान खान के इस शो के लिए रविवार का दिन बहुत खास होता है। इस बार भी सन्डे धमाकेदार रहा। रविवार को वाइल्ड कार्ड के जरिये टीवी कलाकार कविता कौशिक नेहा सिंह और शार्दूल पंडित ने घर में एंट्री ली है।कविता गाजियाबाद में कई वर्षों तक रही हैं। 3 सप्ताह बाद घर में प्रवेश करने को लेकर कविता ने कहा कि पहले सीजन से मुझे शो का ऑफर आ रहा था। इस बार अपने पति के कहने पर मैं शो में आई हूं। वैसे भी 8 महीनों से हम सभी घर पर बैठे हैं। आर्टिंस्ट अकेले किसी खाली खंडहर में परफॉर्म करने के लिए नहीं बना है। वह दर्शकों के प्यार का भूखा होता है। मुंबई काम करने वाली जगह है। मुझमें सहन करने की क्षमता जीरो है। कोशिश करूंगी खुद पर कंट्रोल रखने की। मैं गांव की देसी लड़की हूं। अपने मूड के हिसाब से सजती संवरती हूं। मेरा मानना है कि कपड़ों से किसी का व्यक्तित्व नहीं नजर आता है। फिलहाल सबके सही रंग अब तक बाहर नहीं आए हैं।

Bigg Boss 14' के घर में तीन नए फ्रेशर्स की एंट्री

वहीं कुछ समय पहले काम न मिलने को लेकर अपनी परेशानी साझा करने वाले शार्दुल पंडि का कहना है कि 3 हफ्ते बाद घर में जाना कुछ ऐसा है, जैसे हम स्कूल-कॉलेज में लेट एडमिशन लेते हैं और बाकी बच्चे सीनियर बनने की कोशिश करते हैं। कुछ ऐसा ही हमारे साथ भी होगा कि प्रतियोगी सीनियर बनने की कोशिश करेंगे। मैं इसे फायदे के तौर पर ले रहा हूं, क्योंकि हर प्रतियोगी अपना असली चेहरा इन तीन हफ्तों में दिखा चुका है।शार्दुल पंडित के अनुसार, मेरा समय लॉकडाउन से पहले ही खराब चल रहा था। काम नहीं था। मुझे क्लीनिकल डिप्रेशन नहीं था। काम न होने को लेकर मैं परेशान जरूर था। मेरी मां खुद कैंसर से लड़ रही हैं। उन्होंने हार नहीं मानी है। उनको देखकर आत्मविश्वास बढ़ा है। जब मैंने शो साइन किया था, तब मैं आर्थिंक संकट से गुजर रहा था। मेरे पास कोई स्टाइलिश डिजाइनर नहीं था। दोस्तों ने ही कपड़े डिजाइन किए हैं।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: उज्जैन महाकाल मंदिर में अगले महीने से बदलेगा तीन आरतियों का समय, जानिये क्या है इसका महत्व :-
Next: दशहरा पर ताज महल में लहराया गया भगवा ध्वज किया शिव चालीसा का पाठ :-

Related Stories

images (2
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’… सपा पर बीजेपी प्रवक्ता का तीखा हमला

Sarvoday Times 2 hours ago 0
yogi_pamchayat_sahayak_1789548666305_Z9QR_17895486_1789801123377_ZNLE_1789801123562_IjKc_d2bc88f2-4af1-41ca-aa02-aea0bb0e957f_Y98B
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

जो नहीं कर पाए वे गिनते जाएं, हम नौकरियां देते जाएंगे: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 2 hours ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.