Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • मध्य प्रदेश भोपाल में महिला का किया अपहरण के बाद दिया गैंगरेप को दिया अंजाम एफआईआर दर्ज :-
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

मध्य प्रदेश भोपाल में महिला का किया अपहरण के बाद दिया गैंगरेप को दिया अंजाम एफआईआर दर्ज :-

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
rape

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के टीटी नगर इलाके में झांकी देखकर लौट रही महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपी उसके परिचित हैं। विरोध करने पर उन्होंने महिला के साथ मारपीट कर गाल पर दांत से काट लिया। टीटी नगर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप, अपहरण समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को दोनों पक्षों के बीच पांच हजार रुपए के लेनदेन के विवाद का भी पता चला है।

दुर्गा पूजा में गई युवती का अपहरण कर तीन लोगों ने किया गैंगरेप, आरोपी  गिरफ्तार – Etoinews

पुलिस डीएनए टेस्ट करवाने पर भी विचार कर रही है। एएसपी रजत सकलेचा के मुताबिक टीटी नगर क्षेत्र में रहने वाली 40 वर्षीय महिला गृहिणी है। शनिवार रात वह झांकी देखने के लिए निकली थी। रात दस बजे घर लौटते वक्त बाइक सवार राहुल ढोके और अमित गजभिए ने रास्ता रोक लिया। आरोप है कि दोनों ने उसे बाइक पर बिठाकर अगवा कर लिया और अंबेडकर नगर स्थित अमित के घर ले गए। यहां आरोपियों ने गैंगरेप किया। अमित निजी काम करता है, जबकि राहुल पुताई का काम करता है।

महिला ने पुलिस को वह घर दिखाया, जहां गैंगरेप हुआ। सूत्रों का कहना है कि आरोपी लॉकडाउन में जरूरतमंदों को खाना बांटने का काम करते थे। तभी उनका महिला से परिचय हुआ था। महिला के पति ने पुलिस को बताया कि आरोपियों से महिला को पांच हजार रुपए लेने हैं। वहीं, आरोपियों का दावा है कि उधार ली गई रकम महिला अब लौटा नहीं रही है

Post navigation

Previous: व्हाट्सएप फ्री नहीं रहेगा, कुछ सेवाओं के लिए चार्ज देना होगा:-
Next: जन्म से 2 वर्ष तक की अवस्था में बच्चे कैसे सोचते हैं:-

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.