Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • जेल में बनाया दोस्त,फिर दरिंदे ने बाहर आकर उसी की बीवी के साथ किया गैंगरेप…
  • क्राइम
  • देश

जेल में बनाया दोस्त,फिर दरिंदे ने बाहर आकर उसी की बीवी के साथ किया गैंगरेप…

Ranjeet Gupta 7 years ago 0 comments
IMG_20191107_4449

राजस्थान : बारां जिले के अंता थाना क्षेत्र में करीब एक वर्ष से गैंगरेप के मामले में फरार चल रहे 2 आरोपियों को पुलिस ने सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया है।पकड़े गए दोनों आरोपी टॉप 10 अपराधियों में वांटेड बताए गए हैं।

वहां के एक अधिकारी रूप सिंह ने बताया कि चेलकला निवासी एक विवाहिता द्वारा बीते 5 सितंबर 2018 को मामला दर्ज कराया गया था।शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया गया था कि उसका पति सत्यनारायण कोटा जेल में बंद था।उसी जेल में आरोपी महावीर पुत्र मूलचंद भी बंद था।इस दौरान दोनों में गहरी मित्रता हो गई।

जेल में बंद अपने पति से मिलने के लिए अक्सर पीड़ित वहां जाती थी,तभी महावीर से उसकी जान पहचान हुई।महिला ने बताया कि आरोपी महावीर उसके पति से पहले जेल से छूटकर बाहर आ गया।इसके बाद आरोपी महावीर ने पचेल आकर महिला से कहा कि उसके पति की जमानत कराने के लिए बारां में वकील से मिलना पड़ेगा।

इसी बात का फायदा उठाकर वह महिला को अपने साथ ले गया और उसके साथ कई दिनों तक कई बार दुष्कर्म किया।इसमें उसके मित्र सोनू ने भी उसका सहयोग किया।थाना अधिकारी ने बताया कि गैंगरेप मामले में फरार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।साथ ही आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बस हादसे के मृृतक आश्रित को 20-20 लाख रूपए मुआवजा दे सरकार- अखिलेश यादव
Next: पाक सेना ने LOC पर फिर किया सीजफायर का उल्‍लंघन, एक जवान शहीद

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.